झारखंड मौसम: 15 जुलाई को रांची सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
बारिश. (AI Image)

बारिश. (AI Image)

झारखंड के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के चलते रांची, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर झारखंड पर भी पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को रांची सहित खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला‑खरसांवा जिले में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 16 जुलाई को रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला‑खरसांवा में तथा 17 जुलाई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला‑खरसांवा और रांची के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को वज्रपात के समय सचेत रहने की अपील की है. 

मंगलवार को रांची समेत कई इलाकों में हुई बारिश 

इधर, मंगलवार को रांची में हल्की बारिश हुई. बहरागोड़ा में 22 मिमी और जमशेदपुर में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 32.4 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का 35.4 डिग्री सेल्सियस और बोकारो का 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना, 20 हजार रुपये लेकर की पार्टी

झारखंड में अब भी 41% कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में एक जून से 14 जुलाई 2026 तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस अवधि में सामान्यत: 326 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक केवल 193.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है. रांची में भी इस अवधि में सामान्य से 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सामान्यत: इस दौरान रांची में 336.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक यहां 263.8 मिमी वर्षा हुई है.

ये भी पढ़ें: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

ये भी पढ़ें: चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola