Jharkhand Weather : झारखंड के इन 8 जिलों में चलेगी शीतलहर, आ गया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Cold Wave IMD Alert

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Photo: AI)

Jharkhand Weather : झारखंड के आठ जिलों में घना कोहरा छायेगा. शीतलहर चलेगी. अन्य जिलों में भी सुबह में कनकनी बढ़ी. यहां ठंडी हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इससे ठंड बढ़ी है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के आठ जिलों गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह और देवघर में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके साथ ही कहीं-कहीं शीतलहरी चलने की संभावना है. अन्य जिलों में भी सुबह में सामान्य कोहरा और कनकनी बढ़ने के साथ-साथ ठंडी हवा चलने की संभावना है. इससे परेशानी बढ़ सकती है.

कांके में चार डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

बुधवार को रांची शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस व सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया. ग्रामीण क्षेत्र कांके का न्यूनतम तापमान गुरुवार को चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गयी. यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है.

यह भी पढ़ें : Cold Wave Warning : अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे का जारी किया अलर्ट

बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का 6.8 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा का 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, बुधवार को राज्य के 12 जिलों का पारा नौ डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम रहा. इनमें रांची में नौ, चतरा में नौ, गढ़वा में आठ, लातेहार में नौ, लोहरदगा में नौ, पलामू में 7.9, रामगढ़ में आठ, सिमडेगा में नौ, हजारीबाग में नौ, खूंटी में 6.8 और गुमला में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola