Jharkhand Weather: झारखंड में कल से कड़ाके की ठंड, इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Dec 2024 6:07 PM

विज्ञापन

झारखंड में छाया घना कोहरा

Jharkhand Weather : झारखंड में बुधवार से ठंड बढ़ जाएगी. न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है. हालांकि, मौसम साफ रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather, रांची : बंगाल की खाड़ी से आये पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड के कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित किया. बारिश की वजह से कनकनी बढ़ गयी. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से आसमान साफ हो जाएगा लेकिन ठंड बढ़ेगी. वहीं, डॉक्टरों ने कहा है कि गंभीर बीमारी वाले मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है.

क्या है मौसम विभाग का अनुमान

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि बुधवार से मौसम साफ हो जायेगा. इसके बाद अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेसि की गिरावट हो सकती है. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा. सोमवार को उत्तर भारत के कई स्थानों पर बर्फ भी गिरी. इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा.

Also Read: Road accident: देवघर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में 4 की मौत

कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

झारखंड के कई हिस्सों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम के साथ सरायकेला-खरसांवा में घना कोहरा छाया सकता है.

इन मरीजों को होती है सबसे अधिक परेशानी

ठंड बढ़ने पर सबसे ज्यादा खतरा गंभीर बीमारी वाले मरीज और बुजुर्गों को होता है. सबसे ज्यादा परेशानी बीपी, शुगर, किडनी, हार्ट और अस्थमा के मरीजों को होती है. बीपी अनियंत्रित हो जाता है, जिससे ब्रैन हैमरेज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. रिम्स में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष रहे डॉ विद्यापति ने बताया कि ठंड में दिनचर्या और खानपान दोनों को संतुलित रखना चाहिए. तड़के सुबह टहलने से बचना चाहिए.

Also Read: लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने रबींद्र नाथ महतो, हेमंत-बाबूलाल और जयराम ने रखा था नाम का प्रस्ताव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola