Jharkhand Weather Forecast : 42.6 डिग्री हुआ रांची का तापमान, अप्रैल माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानें राज्य में फिर कब लेगी मौसम करवट

Updated at : 13 Apr 2021 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : 42.6 डिग्री हुआ रांची का तापमान, अप्रैल माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानें राज्य में फिर कब लेगी मौसम करवट

केंद्रीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में 15 व 16 अप्रैल को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 व 14 अप्रैल को आकाश साफ रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गयी है. पुन: 15 अप्रैल से तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है. श्री आनंद ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि इलाके में निम्न दवाब का क्षेत्र बने रहने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update, Weather In Jharkhand, Ranchi News रांची : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार को रांची में आकाश में बादल छाये रहे, जबकि चाईबासा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, घाटशिला, खरसांवा सहित झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई. इनमें चाईबासा में सबसे अधिक 25.2 मिमी बारिश हुई. जबकि सबसे अधिक तापमान साहिबगंज में रिकार्ड किया. यहां का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

केंद्रीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में 15 व 16 अप्रैल को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 व 14 अप्रैल को आकाश साफ रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गयी है. पुन: 15 अप्रैल से तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है. श्री आनंद ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि इलाके में निम्न दवाब का क्षेत्र बने रहने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है.

रांची में अप्रैल में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री पहुंचा है

मौसम विभाग के अनुसार रांची में 30 अप्रैल, 1999 को सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. हालांकि अप्रैल में रांची में बारिश भी हुई है. रांची में 1952 में इस माह में 101.3 मिमी वर्षा हुई थी. पिछले वर्ष यानि 2020 में 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था. जबकि इस माह में 95.8 मिमी वर्षा भी हुई थी. सबसे अधिक 28 अप्रैल को 56.4 मिमी वर्षा हुुई थी. इससे पूर्व 1944 में 25 अप्रैल को 58.7 मिमी वर्षा हुई थी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola