ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में 30 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, ये है आज का वेदर अपडेट

Updated at : 29 Jan 2025 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: कोहरे में सड़कों पर चलतीं गाड़ियां

Jharkhand Weather: कोहरे में सड़कों पर चलतीं गाड़ियां

Jharkhand Weather: झारखंड में बुधवार की सुबह में कोहरा रहेगा. उसके बाद आसमान साफ रहेगा. गुरुवार से राज्य में मौसम का मिजाज बदलेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में 29 जनवरी की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा. उसके बाद आसमान साफ रहेगा. 30 जनवरी से सुबह में कोहरा फिर आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. रांची और उसके आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. तीन फरवरी से आसमान साफ रहेगा.

तीन फरवरी से आसमान रहेगा साफ


झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग की मानें तो 30 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा. सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. दो फरवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. इसके बाद तीन फरवरी से सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

ये है अधिकतम और न्यूनतम तापमान


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 29 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम


बीते 24 घंटे की बात करें तो झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा में 04.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कल का वेदर रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में BJP सदस्यता अभियान को गति देने उतरे रघुवर दास, खुद फॉर्म भरा और दिलायी सदस्यता

ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने बजट पूर्व संगोष्ठी में बताया कैसा हो बजट दस्तावेज? अबुआ बजट पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले पुरस्कृत

ये भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को, सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola