Jharkhand Weather Forecast : केरल में आया मॉनसून, झारखंड में पहुंचेगा इतने दिनों बाद, 8 जून को राज्य के इन इलाकों में बारिश का अनुमान

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : केरल में आया मॉनसून, झारखंड में पहुंचेगा इतने दिनों बाद, 8 जून को राज्य के इन इलाकों में बारिश का अनुमान

मॉनसून आने तक प्री मॉनसून गतिविधि जारी रहेगी. जून माह में अब तक रांची में 43 मिमी बारिश हुई है. शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.5 तथा न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update रांची : केरल में शुक्रवार को मॉनसून आ गया. झारखंड में 15 दिनों के बाद मॉनसून की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, आठ जून को राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है.

मॉनसून आने तक प्री मॉनसून गतिविधि जारी रहेगी. जून माह में अब तक रांची में 43 मिमी बारिश हुई है. शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.5 तथा न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्रत्येक वर्ष जून में अच्छी बारिश हुई है. वर्ष 2011 में जून में 588 मिमी बारिश हुई थी. वर्ष 1994 में 28 जून को सबसे अधिक 224.3 मिमी वर्षा हुई थी.

जून के महीने में वर्ष 2012 में 108.5 मिमी, वर्ष 2013 में 360 मिमी, वर्ष 2014 में 175.8 मिमी, वर्ष 2015 में 281.7 मिमी, वर्ष 2016 में 158.2 मिमी, वर्ष 2017 में 172.3 मिमी, वर्ष 2018 में 110.6 मिमी, वर्ष 2019 में 124 मिमी, 2020 में 311.1 मिमी वर्षा हुई थी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola