ePaper

Jharkhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, IMD ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Updated at : 23 Feb 2024 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि 21 और 22 फरवरी को झारखंड (Jharkhand Weather Forecast) के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. साथ ही वज्रपात भी होने की संभावना है. इसके अगले दिन 22 फरवरी को उत्तरी, मध्य तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी और वज्रपात भी हो सकता है.

Jharkhand Weather : 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार (21 फरवरी) को झारखंड के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा है कि बुधवार को 6 जिलों को छोड़कर पूरे झारखंड में बारिश एवं वज्रपात के आसार हैं. राजधानी रांची, उससे सटे लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, गढ़वा, साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ शामिल हैं.

Also Read : झारखंड : कोहरे से होगी सुबह की शुरुआत, दिन में साफ रहेगा मौसम, गिरेगा पारा

Jharkhand Weather Forecast : इन जिलों के लिए जारी हुई ही मौसम की चेतावनी

  • गढ़वा
  • पलामू
  • लातेहार
  • चतरा
  • लोहरदगा
  • रांची
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • धनबाद
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • दुमका
  • पाकुड़
  • साहिबगंज
  • गोड्डा
Jharkhand Weather: 24-25 फरवरी को भी झारखंड के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने प्रभात खबर को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन, इसके बाद अगले दो दिन तक धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रड तक गिरावट आ सकती है. झारखंड के दक्षिणी तथा उत्तर-पूर्वी भागों में 23 फरवरी को बारिश हो सकती है, तो 24 एवं 25 फरवरी को दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

Also Read : Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने झारखंड में वर्षा और वज्रपात का जारी किया येलो अलर्ट

दक्षिणी-पूर्वी हवा और साइक्लोन की वजह से बदलेगा मौसम

बता दें कि मध्यप्रदेश से तमिलनाडु से लेकर विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा तक समुद्रतल पर दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है. वहीं, पंजाब एवं उससे सटे इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उसके निकटवर्ती इलाकों में समुद्र तल पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है. इसके असर से मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं.

जमशेदपुर और मैथन में हुई हल्की बारिश

मौसम केंद्र रांची की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में कम से कम दो जगहों पर बारिश हुई. जमशेदपुर सिटी में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि धनबाद के मैथन में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम केंद्र के मुताबिक, कुछ और जगहों पर बहुत हल्की बारिश हुई.

Also Read : Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 2-4 दिन में दस्तक देगा मानसून

जमशेदपुर का अधिकतम उच्चतम तापमान 34.6 डिग्री हुआ

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.6 डिग्री सेंटीग्रेड पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेंटीग्रेड राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिले में दर्ज किया गया. राजधानी रांची में भी मौसम में बदलाव देखा जाएगा. रांची में अभी कई दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने और का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola