ePaper
Live Updates

Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 2-4 दिन में दस्तक देगा मानसून

Updated at : 13 Jun 2023 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 2-4 दिन में दस्तक देगा मानसून

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:32 PM. 13 Jun 233:32 PM. 13 Jun

अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 2-4 दिन में दस्तक देगा मानसून
3:32 PM. 13 Jun 233:32 PM. 13 Jun

इन जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका

गुमला, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में कुछ देर में बारिश की संभावना है. इस बीच गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों के सावधान किया है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 2-4 दिन में दस्तक देगा मानसून
3:32 PM. 13 Jun 233:32 PM. 13 Jun

इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला जिले के कुछ भागों में कुछ देर में बारिश की संभावना है. इस बीच गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही तेज हवाएं भी देखी जा सकती हैं. विभाग ने मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर लोगों के सावधान किया है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 2-4 दिन में दस्तक देगा मानसून
12:52 PM. 13 Jun 2312:52 PM. 13 Jun

18 जून से बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग के विशेषज्ञ अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है. बादलों के मजबूत होने पर बारिश हो सकती है. 18 जून से बारिश की प्रबल संभावना बन रही है.

10:14 AM. 13 Jun 2310:14 AM. 13 Jun

आसमान में छाये रहेंगे बादल, गर्मी रहेगी बरकरार

अगले तीन दिनों तक देवघर के मौसम में मामूली फेरबदल होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13, 14 और 15 जून को आसमान में कुछ समय तक बादल छाये रहने की संभावना है, जबकि गर्मी बरकरार रहेगी. 13 जून को देवघर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. इस दौरान कुछ इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जबकि 14 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और 15 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है. इन दो दिनों में भी कुछ इलाके में आसमान में बादल छाये रहेंगे.

10:14 AM. 13 Jun 2310:14 AM. 13 Jun

झारखंड में मानसून आने में और कितना समय?

बिहार में मानसून पूर्णिया के रास्ते प्रवेश कर गया है. इसका आंशिक असर झारखंड के संताल परगना वाले इलाके में होने लगा है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में मानसून आने में तीन से चार दिन लग सकता है. मानसून के राज्य में प्रवेश के बाद तीन से चार दिन पूरा फैलने में लगता है.

10:14 AM. 13 Jun 2310:14 AM. 13 Jun

बदलने लगा मौसम का मिजाज, छह जिलों में गिरा अधिकतम तापमान

झारखंड में मानसून के पहले का माहौल बनने लगा है. कुछ जिलों का अधिकतम तापमान गिरने लगा है. कई जिलों में छिटपुट बारिश भी होने लगी है. आकाश में बादल छाये रहने के कारण उमस बढ़ गया है. सोमवार को केवल छह जिलों का अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा. देवघर, खूंटी, लातेहार, डालटनगंज, रामगढ़, रांची जिलें में छिटपुट बारिश भी हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार को 39 डिग्री सेसि अधिक रहा. जमशेदपुर का 43 तथा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेसि से अधिक रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola