Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Nov 2023 3:29 PM
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के आंकड़ों को मानें तो सबसे कम तापमान झारखंड के खूंटी जिले में हैं. जहां आज का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस है. वहीं गुमला जिला तापमान 13.2 डिग्री है
झारखंड में अगले 24 घंटे दौरान मौसम में कोई खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग की मानें, तो 21 व 22 नवंबर को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, आज राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस है.
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के आंकड़ों को मानें तो सबसे कम तापमान झारखंड के खूंटी जिले में है. जहां आज का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस है. वहीं गुमला जिला तापमान 13.2 डिग्री है. उसी तरह सिमडेगा में 13.7, लोहरदगा में 14.8, लातेहार में 14.3, चतरा 13.8, हजारीबाग में 15.3, गिरिडीह में 16.3, देवघर में 16.6, गोड्डा में 17.7, साहिबगंज में 16.8 और पाकुड़ में 17.5 डिग्री तापमान देखने को मिला.
Also Read: Weather Forecast: झारखंड में बारिश के आसार, महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
छठ महापर्व पर झारखंड का साफ था. सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई. हालांकि शाम के हवा की गति थोड़ी तेज थी. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे गहरे दबाव के कारण मौसम में बदलाव आया है. आने वाले दिनों ठंड और बढ़ने की संभावना है. वहीं, पड़ोंसी राज्य बिहार में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










