Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों आज छाया रहेगा कोहरा, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Jan 2025 7:00 AM
कुहासे में बाइक चलाते लोग.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा. अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
रांची : झारखंड के लगभग सभी जिलों में इन दिनों सुबह में धुंध व कोहरा छाया रह रहा है. वहीं, शुक्रवार को भी कई जिलों में धुंध व कोहरा छाये रहने उम्मीद है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कम अंतर रहने के कारण सुबह व शाम में कनकनी रहेगी.
19-20 जनवरी को न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी के कारण झारखंड पर इसका असर पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा. 19-20 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में आसमान साफ रहेगा. इससे थोड़ी गर्मी लग सकती है. शुक्रवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
झारखंड मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. इस दौरान सबसे अधिकतम उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रहा. बता दें कि 18 जनवरी को पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमोत्तर भारत में देखने को मिलेगा. वहीं, 22 जनवरी 2025 से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगा.
Also Read: SNNMCH धनबाद के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इन गंभीर बीमारियों का जल्द होगा इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










