झारखंड में 19 अक्टूबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन इस दिन से कड़ाके की ठंड की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

सुबह के वक्त छाया कोहरा, Pic Credit- Chatgpt

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में शुक्रवार का मौसम शुष्क रहेगा और 19 अक्टूबर तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. छठ के बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है, वहीं नवंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका जताई गई. इस बार राज्य में सामान्य से 23% अधिक बारिश दर्ज हुई.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में शुक्रवार का मौसम अन्य दिनों की तरह शुष्क रहेगा. क्योंकि मौसम विभाग की मानें तो 19 अक्टूबर तक वेदर में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा. इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव की पॉसिबिलिटी नहीं है.

छठ के बाद ठंड में बढ़ोतरी की उम्मीद

हालांकि रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो छठ के बाद झारखंड के कई इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि वातावरण में नमी रहने, हवा के शांत रहने और तापमान में थोड़ी कमी आने के कारण जंगली और ग्रामीण इलाकों और पानी वाली जगह के पास सुबह में कोहरा छाने लगा है. हालांकि एक से दो घंटे बाद यह साफ हो जा रहा है. छठ के तुरंत बाद उत्तर भारत और हिमालय में बर्फबारी और ठंडी हवा चलने से झारखंड का मौसम भी बदलने के आसार हैं. नवंबर में ही इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना जतायी गयी है.

Also Read: हजारीबाग में जंगली हाथी का कहर: 19 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

झारखंड में इस बार सामान्य से 23 फीसदी अधिक बारिश

झारखंड में इस बार सामान्य से 23 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी. कुल 118 दिनों तक मॉनसून राज्य में बना रहा. 17 जून को मानसून राज्य में पहुंचा था. कई जगहों पर अत्याधिक बारिश होने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 1666.1 मिमी बारिश हुई. जबकि गोड्डा में 18 फीसदी कम बारिश दर्ज की गयी है.

Also Read: सिमडेगा चर्च में लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 8 अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola