Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब तक हैं बारिश के आसार?

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार
Jharkhand Weather: झारखंड में पांच अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. पांच अक्टूबर तक बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में पांच अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आज सोमवार को राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है.
नहीं हैं तेज बारिश के आसार
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम खुशनुमा रहेगा. आकाश में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन तेज बारिश का अनुमान नहीं है. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान थोड़ा चढ़ सकता है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. तीन अक्टूबर से राजधानी रांची के अलग-अलग हिस्सों में दिन में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है. अभी मौसम में विशेष बदलाव का संकेत नहीं है.
पिछले 24 घंटे में झारखंड में ऐसा रहा मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक बारिश गिरिडीह के जमुआ में 56.4 मिलीमीटर दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस मौसम केंद्र रांची में दर्ज किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather Alert: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट
Also Read: Lohardaga Vidhan Sabha: लोहरदगा विधानसभा सीट पर आजसू और कांग्रेस का रहा है राज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




