Jharkhand Weather: झारखंड में फिर लौटेगी ठंड, इस दिन से गिरने लगेगा तापमान

झारखंड में फिर लौटेगी ठंड.
Jharkhand Weather: झारखंड में फिर लौटेगी ठंड. तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आने का मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है. जानें क्या है वेदर अपडेट.
Jharkhand Weather: झारखंड में फिर ठंड लौटेगी. शनिवार (25 जनवरी 2025) से ठंड बढ़ने लगेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. झारखंड के कुछ जिलों को छोड़कर, अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. बृहस्पतिवार को झारखंड के गुमला में झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर और बोकारो में न्यूनतम तापमान क्रमशः 12.8 डिग्री और 11.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
तापमान में 3 से 4 डिग्री की आ सकती है गिरावट
रांची के मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा है कि 24 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. आईएमडी ने कहा है कि रांची का न्यूनतम तापमान 25 जनवरी 2025 को 11 डिग्री सेंटीग्रेड और 26 जनवरी को 10 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.
आज झारखंड के उत्तरी और मध्य हिस्से में छाये रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. सर्दी को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार देर रात अल्बर्ट एक्का चौक, काली मंदिर चौक, डेली मार्केट पार्किंग और दुर्गा मंदिर रतू रोड जैसे विभिन्न स्थानों पर बेघर और सड़क किनारे रहने वाले लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली है राहत
एक अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख चौराहों और सभी प्रखंडों में अलाव की व्यवस्था कर दी गई है. प्रखंडों में पहले ही कंबल का वितरण किया जा चुका है. पिछले कुछ दिनों से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी. हालांकि, पिछले 2 दिन से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है.
इसे भी पढ़ें
BJP छोड़ पत्नी आभा महतो के साथ JMM में लौट सकते हैं शैलेंद्र महतो, जानें क्या कहा
झारखंड में बराज का निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री, मधुमक्खियों ने कर दिया हमला
झारखंड में होगा स्काई डाइविंग फेस्टिवल की तैयारी, टूरिज्म सर्किट से जुड़ेगी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली
Aaj Ka Mausam: सर्दी में टूटने लगा गर्मी का रिकॉर्ड, जनवरी में ही चाईबासा का पारा 33.8 डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




