Jharkhand Weather : 25 से 28 अक्तूबर तक झारखंड में बारिश की संभावना, छठ में बदलेगा मौसम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Oct 2025 7:44 AM

विज्ञापन

झारखंड में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Jharkhand Weather : गुमला, सिमडेगा, सिंहभूम, लातेहार, पलामू व लोहरदगा जिले में बारिश की संभावना नजर आ रही है. मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. आकाश में बादल छाये रहेंगे. रांची में सुबह में कोहरा व धुंध के साथ आकाश में बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र (लो प्रेशर) बनने की संभावना है. इसका असर झारखंड के कई जिलों पर भी पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है. खासकर 25 से 28 अक्तूबर तक कई जिलों में आकाश में बादल छाये नजर आ सकते हैं. कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ-साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

25 अक्तूबर को पश्चिम सिंहभूम के साथ-साथ गुमला और सिमडेगा में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 26 और 27 अक्तूबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा सहित अन्य जिलों में भी मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 28 अक्तूबर को भी राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान राजधानी रांची में सुबह में कोहरा व धुंध के साथ आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है.

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर का होगा असर

रांची के तापमान में आयी गिरावट

रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में गिरावट दर्ज की गयी है. अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम 20.7 डिग्री तथा बोकारो का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola