Aaj ka Mausam : 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर का होगा असर

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert Next 3 Days

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) बना है, जबकि दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक अवदाब सक्रिय है. इसके प्रभाव से 22 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  25 से 24 अक्टूबर और 26 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 24 अक्टूबर तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में, जबकि 25 अक्टूबर तक तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश होगी. 24 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में वर्षा के आसार हैं. 23 से 28 अक्टूबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी बारिश होगी. 23 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, 23 को आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

IMD के अनुसार, 23 से 27 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अगले 7 दिनों तक इन इलाकों में तेज हवाएं (30–40 किमी प्रति घंटा) चलने और आंधी की संभावना है. 23 से 26 अक्टूबर तक ओडिशा में, जबकि अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की संभावना है. 23 अक्टूबर को ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है.

न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी है. अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. 

दिल्ली में छाएंगे हल्के बादल

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से हालात बिगड़ने लगे हैं. विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 31–33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18–22 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 23,24,25,26 और 27 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बिजली और आंधी की संभावना है. कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है. 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा. उत्तराखंड में 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा. पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है.

झारखंड के कई जिलों पर लो प्रेशर का असर

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र (लो प्रेशर) बनने की संभावना है. इसका असर झारखंड के कई जिलों पर भी पड़ने की संभावना है. खासकर 25 से 28 अक्तूबर तक कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ-साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

बिहार के मौसम में हो सकता है हल्का बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार छठ पर्व के दौरान बिहार के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क है, लेकिन 25 से 27 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है. 25 अक्टूबर को मधुबनी के अलावा सुपौल और अररिया में बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 26 अक्टूबर को पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola