Heavy Rain Alert: 23,24,25,26 और 27 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Oct 2025 6:57 AM
देश के कई राज्यों में भारी बारिश
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र ( low pressure are) बना हुआ है. जबकि दक्षिण पूर्व अरग सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन (Depression over Southeast Arabian Sea) में बदल चुका है. मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 23-24 अक्टूबर और 26 से 28 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.
23 से 28 अक्टूबर के दौरान इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल, माहे में; 23 से 25 अक्टूबर तक तटीय कर्नाटक और तेलंगाना; 24 अक्टूर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक; 23 से 28 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा; 23 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण-प्रायद्वीपीय भारत में बिजली के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
23 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 23 से 26 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में, अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की संभावना है. 23 अक्टूबर को ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
अरब सागर में 24 अक्टूबर तक 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात की वजह से दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्व मध्य अरब सागर में 24 अक्टूबर तक 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. जबकि लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र और कर्नाटक, केरल और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर 24 अक्टूबर तक 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मछुआरों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 24 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी-मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र और कर्नाटक, केरल और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर न जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










