झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल रमेश बैस ने किया समारोह का उद्घाटन, इन लोगों को किया गया सम्मानित
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Nov 2022 1:25 PM
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में जिन शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया उसमें शहीद जवान कुलदीप उरांव, आरक्षी ठाकुर हेम्ब्रम, आरक्षी शंकर नायक, शहीद संदीप सिंह समेत अन्य के परिजन शामिल हैं.
झारखंड विधानसभा का आज 22वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है. समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस करेंगे ने दीप जलाकर किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं. इस अवसर पर उत्कृष्ट विधायक विनोद कुमार सिंह व देश की रक्षा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से थर्ड टर्म के विधायक हैं.
जिन शदीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया उसमें शहीद जवान कुलदीप उरांव, आरक्षी ठाकुर हेम्ब्रम, आरक्षी शंकर नायक, शहीद संदीप सिंह समेत अन्य के परिजन शामिल हैं. साथ ही साथ झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे एवं फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव व अनीता कुमारी को सम्मानित किया गया. इसके अलावा मैट्रिक व इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसमें तान्या शाह, निशु कुमारी समेत कई टॉपर छात्र-छात्राएं को सम्मानित किया गया.
स्पीकर रबींद्र नाथ महतो द्वारा रचित पुस्तक ‘संसदीय दायित्व के तीन वर्ष’ का लोकार्पण किया गया. इस मौके पर उड़ान पुस्तिका का विमोचन भी हुआ.
मौके पर उत्कृष्ट विधायक विनोद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा को संबोधित किया. साथ ही साथ उन्होंने बोगदर की जनता को धन्यवाद किया. उन्होंने सरकार से अपील की कि वो सवालों के आश्वासन पर गंभीर हो. उन्होंने कहा कि विधायी प्रक्रिया और पारदर्शी हो. उन्होंने बाघमारा में कोयला चोरी में चार लोगों की मौत पर जांच की मांग की. इस पर वो अपने पिता को याद नहीं भूले. उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह का किताबों से गहरा नाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










