झारखंड में पुराना एक्ट वापस लिये बिना मॉडल एक्ट की शर्तों में ढील, विरोध शुरू

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड सरकार ने एक कॉलेज खोलने के लिए पांच एकड़ भूमि निर्धारित की है. इसी प्रकार एक्ट के अनुसार, पांच एकड़ भूमि नगर निगम सीमा के भीतर होनी चाहिए.

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना व संचालन में एकरूपता लाने के लिए मॉडल एक्ट बनाया है. हालांकि, इस एक्ट में त्रुटि कह कर इसका विरोध भी शुरू हो गया है. राज्य सरकार ने निजी विवि की स्थापना के लिए पूर्व में बनाये गये विवि एक्ट को नियमानुसार वापस लिये बिना ही नया एक्ट बना कर कई शर्तों में ढील दे दी है. नियमत: विधानसभा में इसे समाप्त करना चाहिए था.

क्या था पहले के एक्ट में

वहीं, झारखंड में निजी विवि की स्थापना के लिए पूर्व के एक्ट में नगर निगम सीमा के भीतर न्यूनतम 10 एकड़ भूमि तथा नगर निगम सीमा के बाहर न्यूनतम 25 एकड़ भूमि रखना अनिवार्य था, लेकिन मॉडल एक्ट में इसे घटा कर क्रमश: पांच एकड़ व 15 एकड़ कर दिया गया.

क्या कहते हैं जानकार

जानकारों का कहना है कि विवि के लिए पांच एकड़ की भूमि कम पड़ेगी. क्योंकि राज्य सरकार ने एक कॉलेज खोलने के लिए पांच एकड़ भूमि निर्धारित की है. इसी प्रकार एक्ट के अनुसार, पांच एकड़ भूमि नगर निगम सीमा के भीतर होनी चाहिए. जबकि विवि को नगर निगम के अंदर रखने की जरूरत क्यों है? एक तरफ सरकारी विवि को शहर से बाहर किया जा रहा है. वहीं, निजी विवि को शहर में खोलने की अनुमति दी जा रही है. मॉडल एक्ट में फिक्स डिपॉजिट राशि भी 10 करोड़ से घटा कर चार करोड़ रुपये कर दी गयी है.

कई विधायकों ने की थी मॉडल एक्ट में संशोधन की मांग

बताया जाता है कि कई विधायकों ने मॉडल एक्ट में संशोधन की भी मांग की. साथ ही इसे प्रवर समिति के पास भेजने की मांग भी की, लेकिन उनकी नहीं सुनी गयी. कई विधायकों ने मॉडल एक्ट में शासी निकाय में स्थानीय विधायक व सांसद को रखे जाने का स्वागत किया. वहीं, कुलाधिपति की नियुक्ति प्रक्रिया को और अधिक कठोर व चयन प्रक्रिया में राज्य सरकार के किसी प्रतिनिधि को रखने की भी मांग की.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola