JSSC ने नगरपालिका सेवा के लिए निकाली वैकेंसी, 20 जून से कर सकते हैं आवेदन, ये है शैक्षणिक योग्यता

Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Jun 2023 2:40 PM

विज्ञापन

JSSC CGL

अधिक जानकारी के लिए आप जेएसएससी यानी कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. आपको बता दें कि रिक्त पदों में सबसे अधिक सीट सेनेटरी सुपरवाइजर के पदों पर है.

विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा की नियुक्ति 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके तहत 921 पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2023 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई के मध्य रात्रि तक है. जबकि परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 जुलाई तक कर सकते हैं. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2023 तक है.

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गयी है. अधिक जानकारी के लिए आप जेएसएससी यानी कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. आपको बता दें कि रिक्त पदों में सबसे अधिक सीट सेनेटरी सुपरवाइजर के पदों पर है. जहां रिक्त पदों की संख्या 654 है. वहीं राजस्व निरीक्षक के 184, गार्डेन अधीक्षक के 12, वेटेनरी ऑफिसर 10, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर के 24 और विधि सहायक के 46 पदों पर वैकेंसी है.

Also Read: झारखंड के उत्कृष्ट व आदर्श स्कूलों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति, जानें चयन की प्रक्रिया और योग्यता
क्या है परीक्षा शुल्क

नगरपालिका सेवा संवर्ग की परीक्षा में बैठने के लिए आपको 100 रुपये आवेदन शुल्क भी देना होगा. ये सिर्फ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए है. अनुसूचित जनजातियों व जातियों के लिए आवेदन शुल्क 50 रखा गया है. आपको बता दें कि सरकारी नियमानुसार एसटी और एससी उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में छूट दी गयी है. अनारक्षित वर्ग के लिए जहां उम्र सीमा जहां अधिकतम 35 वर्ष है तो वहीं एसटी और एससी के लिए 40 वर्ष रखी गयी है. जबकि ओबीसी अभ्यर्थियों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 37 वर्ष है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola