झारखंड के उत्कृष्ट व आदर्श स्कूलों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति, जानें चयन की प्रक्रिया और योग्यता

Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Oct 2022 12:39 PM

विज्ञापन

देवघर के तीन उत्कृष्ट स्कूल व 13 आदर्श स्कूलों में 93 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. ये सभी नियुक्त संविदा के आधार पर होगी. शिक्षकों की बहाली के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार मुख्यालय भेज दिया गया है.

विज्ञापन

देवघर: देवघर के तीन उत्कृष्ट स्कूल व 13 आदर्श स्कूलों में संविदा पर 93 टीजीटी (स्नातक प्रशिक्षित) शिक्षकों की नियुक्ति होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने काॅन्ट्रैक्ट पर नियुक्त होने वाले इन शिक्षकों का मानदेय 26250 रुपये तय किया है. जानकारी के अनुसार, प्राथमिक से लेकर प्लस-2 तक की पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर काॅन्ट्रैक्ट शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी.

झारखंड सरकार द्वारा देवघर के तीन विद्यालय को उत्कृष्ट व 13 विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है. काॅन्ट्रैक्ट शिक्षकों की बहाली के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार कर विज्ञापन प्रक्रिया की स्वीकृति के लिए डीइओ कार्यालय द्वारा मुख्यालय को भेजा गया है. जिले के उत्कृष्ट व आदर्श स्कूलों के लिए 10 अंग्रेजी, नौ संस्कृत, एक उर्दू, 17 गणित-भौतिकी, आठ रसायन-जीवविज्ञान, 10 भूगोल, 15 इतिहास-नागरिक,

आठ अर्थशास्त्र, एक संगीत, एक वाणिज्य, दो गृहविज्ञान, छह शारीरिक शिक्षक व पांच हिंदी शिक्षकों की बहाली होनी है. 40 अनारक्षित, 14 अनुसूचित जनजाति, 15 अनुसूचित जाति, 16 अत्यंत पिछड़ा वर्ग व आठ पिछड़ा वर्ग के शिक्षक बहाल होंगे. शिक्षकों की योग्यता राज्य सरकार की शिक्षक नियुक्ति नियमावली के अनुरूप होगी.

शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया  

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए डीइओ झारखंड शिक्षा परियोजना से अनुमोदन प्राप्त करेंगे. शिक्षकों की नियुक्ति के लिए डीसी के अनुमोदन पर जिला स्तर पर कमेटी गठित की जायेगी. कमेटी के सदस्य सचिव डीइओ होंगे. चयन साक्षात्कार व व्यावहारिक कक्षा अवलोकन के बाद तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा.

क्या होगी योग्यता 

शिक्षक नियुक्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 व अधिकतम 55 वर्ष तय है. प्रारंभ में संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति मात्र एक वर्ष की होगी. वहीं कार्य संतोषजनक रहने पर संविदा का अवधि विस्तार किया जायेगा. कार्य संतोषप्रद नहीं होने पर नियत अवधि के पूर्व भी चयन समिति के निर्णय के पश्चात सेवामुक्त या समाप्त किया जा सकता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola