ePaper

राजस्थान से बंगाल तक बना टर्फ, झारखंड में आंधी के साथ बारिश, 20 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

Updated at : 04 May 2025 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में छह मई के बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. इससे फिर गर्मी का अहसास होगा. राजस्थान से बंगाल तक टर्फ बनने के कारण इसका असर झारखंड में दिखेगा. आज रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Rain Alert: रांची-पूर्वी राजस्थान से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी मध्यप्रदेश के बाद के रूप में पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, बंगाल की बढ़ रहा है. इससे वातावरण में नमी आ गयी है. इससे बादल का निर्माण हो रहा है. झारखंड में रविवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकता है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम में फिर दिखेगा बदलाव


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि रविवार के बाद धीरे-धीरे मौसम में फिर बदलाव आएगा. अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ सकती है. छह मई के बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है.

ओलावृष्टि से खेतों में लगी फसलों को पहुंचा नुकसान


बोकारो में शनिवार को ओलावृष्टि से कई खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जबकि धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा सहित लगभग सभी जिलों में रात में भी अलग-अलग समय में बारिश भी हुई. राजधानी रांची में दोपहर बाद ही आसमान में काले बादल छाये रहे. अभिषेक आनंद ने कहा कि वातावरण में नमी रहने के कारण रात में ठंड का अहसास हो रहा है.

सबसे अधिक गर्म रहा सरायकेला

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. राज्य में सबसे अधिक गर्म सरायकेला रहा. यहां का अधिकतम तापमान शनिवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में इसमें 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. रांची का न्यूनतम तापमान शनिवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 01.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.7 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.

क्या रहा शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–तापमान
रांची–33.0
जमशेदपुर–37.1
मेदिनीनगर–37.4
बोकारो–30.1
चाइबासा–36.4
सरायकेला–39.1

ये भी पढे़ं: Jharkhand Train Cancelled: 50 से अधिक ट्रेनें रद्द, गर्मी की छुट्टियों में बढ़ेंगी यात्रियों की मुश्किलें

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola