झारखंड: 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए होगी क्विज निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये

Published at :13 Dec 2023 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए होगी क्विज निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये

निबंध लेखन प्रतियोगिता हिंदी या अंग्रेजी भाषा में होगी तथा शब्द की सीमा 700 से 800 रहेगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई करना जरूरी है.

विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आइएचएम) रांची द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न उच्च माध्यमिक स्कूलों की 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय विद्यालय स्तर प्रश्नोतरी (क्विज) एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इसका आयोजन नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट नोएडा और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. इसका विषय भारत पर्यटन, आतिथ्य, विरासत और संस्कृति रखा गया है. इसके अलावा निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय भारत में आतिथ्य प्रबंधन के क्षेत्र में आतिथ्य शिक्षा और करियर निर्माण में एनसीएचएमसीटी के तहत आइएचएम की भूमिका रखा गया है.

निबंध लेखन प्रतियोगिता हिंदी या अंग्रेजी भाषा में होगी तथा शब्द की सीमा 700 से 800 रहेगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई करना जरूरी है.

संस्थान के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. एनसीएचएमसीटी के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन आठ जनवरी 2024 तक करा सकते हैं. प्रथम विजेता को एक लाख रुपये तथा एक स्वर्ण पट्टिका, द्वितीय विजेता को 50 हजार रुपये व एक कांस्य पट्टिका तथा तृतीय विजेता को 20 हजार रुपये तथा अन्य विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे.

Also Read: रांची : शिक्षक के थप्पड़ मारने से बच्चे के कान का पर्दा क्षतिग्रस्त, पुलिस में शिकायत दर्ज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola