Jharkhand News: Twitter पर ट्रेंड कर रहा Prabhat Khabar का जैकेट पेज, नेशनल पर्सनालिटी कर रहे शेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन को लेकर प्रभात खबर की ओर से वृहद कवरेज किया गया है. प्रभात खबर ने अपना जैकेट पेज पीएम के आगमन को डेडिकेट किया है.प्रभात खबर का यह जैकेट पेज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. देश के नामी-गिरामी पर्सनालिटी जैकेट पेज को #JoharModiJi टैग के साथ शेयर कर रहे हैं.
PM Modi Deoghar visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन को लेकर प्रभात खबर की ओर से वृहद कवरेज किया गया है. प्रभात खबर ने अपना जैकेट पेज प्रधानमंत्री के आगमन को डेडिकेट किया है. इस पेज में उनके आगमन और उनके द्वारा दिए जाने वाले सौगातों की जानकारी दी गई है. प्रभात खबर का यह जैकेट पेज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. देश के नामी-गिरामी पर्सनालिटी जैकेट पेज को #JoharModiJi टैग के साथ शेयर कर रहे हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसूख मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज प्रधानमंत्री 16 करोड़ से अधिक की योजनाओं का सौगात देंगे. वहीं नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो बाबा बैद्यनाथ के धाम जाएंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रभात खबर के जैकेट को शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि भातर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने को संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के बाद बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने आ रहे हैं. वहीं अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री के देवघर आगमन और 16 सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात देने को बिहार-झारखंड के लिए बड़ा दिन बताया है. भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रभात खबर के जैकेट को शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री जी झारखंड वासियों को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में एयरपोर्ट व एम्स सहित कुल 16835 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनके अतिरिक्त कई अन्य नेताओं ने पेज को साझा किया है.
Also Read: PM Modi Deoghar: देवघर में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यहां पढ़ें पूरा संबोधन
योजना राशि करोड़ में
गोविंदपुर-चास-वेस्ट बंगाल बॉर्डर फोरलेन सड़क 1,144
बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास 39.0
गोरहर से खैराटुंडा सिक्स लेन सड़क 1790.3
खैराटुंडा से बरवाअड्डा सिक्स लेन सड़क 1,332.8
रांची-चौका फोरलेन सड़क 519
चौका-शहरबेड़ा फोरलेन सड़क 284.7
बरही में नया एलपीजी प्लांट 161.5
एम्स देवघर 1103
बोकारो-अंगुल-जगदीशपुरहल्दिया पाइपलाइन 2,500
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




