निशुल्क कफन वाले मुद्दे पर सीएम हेमंत का भाजपा को जवाब, बोले- क्या चाहते हैं मरने के बाद भी लोगों को न मिले शांति

कई मंत्रियों ने बैठक में लोगों को हो रही इस परेशानी की ओर सरकार का ध्यान दिलाया. मंत्रियों का कहना था कि कपड़ा दुकान बंद होने से अंतिम संस्कार के लिए कफन भी नहीं मिल रहे हैं. इस पर मैंने कहा कि सरकार इस समस्या का भी समाधान करेगी. इस बात को सरकार ने गंभीरता से लिया और अंतिम संस्कार के लिए कफन उपलब्ध कराने की बात कही है.
Jharkhand Politics, CM Hemant Soren on bjp रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कफन पर उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर पलटवार किया है. सीएम ने कहा कि कफन पर भाजपा राजनीति कर रही है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में कपड़ा दुकान बंद होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार में परेशानी हो रही थी.
कई मंत्रियों ने बैठक में लोगों को हो रही इस परेशानी की ओर सरकार का ध्यान दिलाया. मंत्रियों का कहना था कि कपड़ा दुकान बंद होने से अंतिम संस्कार के लिए कफन भी नहीं मिल रहे हैं. इस पर मैंने कहा कि सरकार इस समस्या का भी समाधान करेगी. इस बात को सरकार ने गंभीरता से लिया और अंतिम संस्कार के लिए कफन उपलब्ध कराने की बात कही है.
कोरोना के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार श्मशान घाटों में नि:शुल्क लकड़ियां भी उपलब्ध करा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अफवाहों पर राजनीति करती है. लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना और लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाना यही उनका खेल है. आज जो संक्रमण देश में पूरी तरह से फैलाया जा चुका है. इसमें जो लोग मर रहे हैं. क्या मरने के बाद भी उनकी शांति नहीं मिले, ये कहां से सोच आ गयी उनलोगों की. क्या हमलोग भी दूसरे राज्यों की तरह लाशों को नदियों में फेंक दें या बालू में जैसे-तैसे गाड़ दें.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए