विधानसभा के बाद झारखंड नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां, जानें किसकी क्या है रणनीति
Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Feb 2025 10:32 AM
Jharkhand Municipal Election 2025
Jharkhand Nikay Chunav News : झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए सभी प्रमुख दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. कांग्रेस ने इसके संचालन के लिए 11 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है. वहीं बीजेपी सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में जुटी है.
Jharkhand Nikay Chunav News, रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गयी है. इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही है. राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत कई जिलों में ओबीसी सर्वेक्षण पूरा हो चुका है. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर होगा या फिर गैर दलीय आधार पर.लेकिन प्रमुख राजनीतिक दल इस चुनाव को लेकर सक्रिय हो गये हैं. साथ ही नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति बना रहे हैं.
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने की थी बैठक
पिछले दिनों कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने प्रमुख नेता के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को लेकर विचार किया था. इसके बाद नगर निकाय चुनाव के सफल संचालन के लिए 11 सदस्यीय प्रदेश चुनाव सिमित, नगर निगम के लिए नौ सदस्यीय सिमित और नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए पांच‐पांच सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया.
झारखंड की राजनीति से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
भाजपा ने भी तैयारी का किया दावा
इधर भाजपा फिलहाल अपने सांगठिनक चुनाव की प्रक्रिया में जुटी हुई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हर चुनाव के लिए भाजपा तैयार रहती है. नगर निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में उतरेंगे, चाहे चुनाव दलीय आधार पर हो या गैर दलीय आधार पर.
प्रदेश जदयू ने भी तेज की तैयारी
प्रदेश जदयू ने भी निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश पर कोषांग का गठन करने की कवायद शुरू की जा रही है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी झारखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी में अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है. साथ ही अपने उम्मीदवार उतारने की भी योजना बना रही है. वहीं, दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारीयां तेज कर दी है. भारत निर्वाचन आयोग से नवीनतम मतदाता सूची के आधार पर वॉर्ड का पुनर्गठन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










