Hul Kranti Diwas 2023: सीएम हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह से किया ई-हॉस्पिटल का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hul Kranti Diwas 2023: संताल परगना के भोगनाडीह और क्रांति स्थल पचकठिया समेत समूचे झारखंड में हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी जा रही है. झारखंड में हूल क्रांति के नायकों की याद में होने वाले कार्यक्रमों की हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के LIVE सेक्शन में.

विज्ञापन

धनबाद के टुंडी में हूल दिवस पर कई कार्यक्रम

हूल दिवस पर धनबाद के टुंडी प्रखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हूल का ऐलान करने वाले आदिवासी वीर सपूत सिदो-कान्हू,चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत तमाम अमर शहीदों को लोगों ने नमन किया. बालिका विहार जटाखुटि में सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. वहीं, संग्रामडीह मोड़ के पास पूर्व झामुमो अध्यक्ष लखींद्र हांसदा के नेतृत्व में परंपरागत तरीके से जुलूस निकालकर वीर शहीदों को याद किया गया.

Hul Kranti Diwas 2023: सीएम हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह से किया ई-हॉस्पिटल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संबोधन

हूल दिवस पर भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन संताली भाषा में भाषण दे रहे हैं. इसके पहले उन्होंने सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी. उनके परिजनों को सम्मानित किया.

हेमंत सोरेन ने किया ई-हॉस्पिटल का शुभारंभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ई-हॉस्पिटल का शुभारंभ किया. इसके जरिये लोग डॉक्टर से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे. इस अवसर पर 600 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

नियुक्ति पत्र का सीएम ने किया वितरण

हूल दिवस पर भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई विभागों में नौकरी पाने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र और सखी मंडल को 10.77 करोड़ रुपये की राशि भी दी. इससे पहले शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों को सम्मानित भी किया गया.

सीएम हेमंत सोरेन परिसंपत्तियों का वितरण कर रहे हैं

साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में सीएम हेमंत सोरेन हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण कर रहे हैं. इस दौरान टीबी की मरीजों को दवा प्रदान किया गया. कालाजार से ठीक हुई महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दिया गया. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत एक महिला को 4 लाख से अधिक का चेक प्रदान किया गया.

हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. शहीद की प्रतिमा पर हरे रंग का अंग वस्त्र भी पहनाया गया. सीएम आज सिदो-कान्हू के वंशजों को सम्मानित भी करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola