CM हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए फिर बुला सकती है ED, पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Nov 2022 8:59 AM

विज्ञापन

ईडी मुख्यमंत्री को दिसंबर के पहले सप्ताह में दूसरी बार समन भेजने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ राजीव कुमार कैश कांड में गिरफ्तार अमित अग्रवाल की याचिका दूसरी बार खारिज कर दी गयी है. वहीं सेंट्रल जेल में बंद सीए सुमन कुमार से 26 और 27 नवंबर को पूछताछ होगी. पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी दूसरी बार भेज सकती है समन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी फिर से बुला सकता है. सूचना है कि इडी मुख्यमंत्री को दिसंबर के पहले सप्ताह में दूसरी बार समन भेजने की तैयारी में है. इडी ने इसके पहले 17 नवंबर को रांची कार्यालय में हेमंत सोरेन से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी. हालांकि, दोबारा समन भेजने को लेकर अब तक इडी ने कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है. सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री से अभी भी कई मुद्दों पर इडी को जवाब की दरकार है.

सुप्रीम कोर्ट में अमित अग्रवाल की याचिका दूसरी बार खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार कैश कांड में इडी द्वारा गिरफ्तार कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल की याचिका दूसरी बार खारिज कर दी है. दोनों ही बार याचिकाकर्ता की ओर से इडी को पिटीशन की कॉपी नहीं दी गयी थी. अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाइकोर्ट द्वारा चार नवंबर 2022 को दिये गये आदेश को चुनौती दी थी. हाइकोर्ट ने अमित की याचिका पर इडी द्वारा समय मांगे जाने के बाद सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की थी.

पारा शिक्षक को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति में अब केवल सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के लिए ही सीट आरक्षित रहेगी. कुल नियुक्ति में 50 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने नियमावली में बदलाव को सहमति दे दी है. शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्ताव अब कैबिनेट को भेजा गया है. इसके अलावा पारा शिक्षकों को पीएफ, कल्याण कोष, अनुकंपा पर नौकरी को लेकर 28 नवंबर को बैठक होगी. पारा शिक्षकों के पीएफ से जुड़ने पर उन्हें पेंशन का लाभ मिलेगा. राज्य में लगभग 60 हजार पारा शिक्षक कार्यरत हैं.

देवघर कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से देवघर कॉलेज में 26 नवंबर को ‘ट्रायबल्स ऑफ झारखंड एंड फ्रीडम स्ट्रगल ऑफ इंडिया’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का उदघाटन मुख्य अतिथि एसकेएमयू की वीसी डॉ. सोनाझरिया मिंज करेंगी. इस दो दिवसीय सेमिनार के प्रथम दिन दो टेक्निकल सत्र होंगे. कार्यक्रम की संयोजक देवघर कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी शर्मा ने कहा कि देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. देवघर कॉलेज व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त मंच पर आयोजित यह सेमिनार भी इसी महोत्सव को समर्पित है.

CA सुमन कुमार से ED जेल में करेगी पूछताछ

ईडी के अधिकारी बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद सीए सुमन कुमार से 26 और 27 नवंबर को पूछताछ करेंगे. ईडी ने मनरेगा घोटाले की जांच के दौरान मिले नये तथ्यों के सिलसिले में सीए से पूछताछ करने की अनुमति देने का अनुरोध करते हुए पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में याचिका दायर की थी. न्यायालय ने ईडी की याचिका पर विचार करने के बाद जेल में दो दिनों के लिए पूछताछ की अनुमति दी है. मनरेगा घोटाले की जांच के दौरान ईडी ने छह मई 2022 को पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola