जर्जर सड़क का खामियाजा उठा रहा है बड़कागांव का कामेश्वर, घायल अवस्था में रांची रेफर

Jharkhand News, Hazaribagh News, केरेड़ारी (हजारीबाग) : घटना के संबंध में युवक के परिजनों ने बताया कि कामेश्वर महतो पिता भक्सु महतो 13 फरवरी, 2021 को सलगा अपनी बहन के घर से बाईक से लौट रहा था. इसी बीच कोदवे देसवारी के समीप सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा एक साल से पहले खरोच कर छोड़े गये सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गया.
Jharkhand News, Hazaribagh News, केरेड़ारी (हजारीबाग) : हजारीबाग- बिजुपाड़ा सड़क निर्माण कंपनी के लापरवाही का शिकार बना बड़कागांव थाना क्षेत्र के आराहरा निवासी कामेश्वर महतो. सड़क निर्माण के लिए खोद कर छोड़े गये सड़क में गिरने से कामेश्वर महतो बुरी तरह से घायल हो गये. इनके शरीर एवं माथे पर गंभीर चोट आयी है. युवक रांची के स्थानीय हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना 13 फरवरी, 2021 रात की है.
घटना के संबंध में युवक के परिजनों ने बताया कि कामेश्वर महतो पिता भक्सु महतो 13 फरवरी, 2021 को सलगा अपनी बहन के घर से बाईक से लौट रहा था. इसी बीच कोदवे देसवारी के समीप सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा एक साल से पहले खरोच कर छोड़े गये सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गया.
गिरने से जहां बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बाईक सवार युवक कामेश्वर जख्मी हो गया. घायल अवस्था में केरेड़ारी सीएचसी लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज कर उसे रांची रेफर कर दिया गया. फिलहाल रांची के स्थानीय हॉस्पिटल में पिछले 5 दिनों से बेहोश पड़ा है. घायल युवक त्रिवेणी सैनिक में काम करता है. घटना की जानकारी मिलने पर रांची पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और युवक के परिजनों से बयान दर्ज किया.
मालूम हो कि सड़क निर्माण करा रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी पिछले एक वर्ष से कोदवे देशवारी- पतरा तक सड़क को इस कदर खरोच कर छोड़ दिया है कि यहां हर दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसी खराब सड़क का शिकार कामेश्वर भी हुआ है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




