झारखंड में खिलाड़ियों से खिलवाड़ : जिस थाली में खाते हैं खिलाड़ी, उसे चाट रहे कुत्ते

खिलाड़ियों के खाने वाली प्लेट चाटता कुत्ता. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए गठित जेएसएसपीएस में पिछले एक साल से भी अधिक समय से खिलाड़ियों को मिलनेवाले खाने का स्तर गिर गया है.
Jharkhand News|रांची, दिवाकर सिंह : झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के खेल एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के भरपेट भोजन भी नसीब नहीं हो रहा है. घटिया खाना के साथ खाने की थाली से पोषक चीजें गायब हो गयी हैं. शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है. यहां तक कि खिलाड़ियों के खाने के बाद थाली में आवारा कुत्ते भी खाना खा ले रहे हैं. इसके बाद उसी थाली में फिर खिलाड़ियों को खाना परोस दिया जाता है.
- मेस में सुरक्षित नहीं है खाना, आवारा कुत्ते सहित बाहरी जानवर घुस जाते हैं
- कैडेट रोज करते हैं खाने की शिकायत लेकिन प्रबंधन बना हुआ है बेपरवाह
जेएसएसपीएस में खिलाड़ियों के भोजन की गुणवत्ता हुई खराब
झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए गठित जेएसएसपीएस में पिछले एक साल से भी अधिक समय से खिलाड़ियों को मिलनेवाले खाने का स्तर गिर गया है. उनके लिए न तो डायट चार्ट फॉलो किया जाता है और न ही उनकी सेहत का ध्यान रखा जाता है. खाना खाने के बाद खिलाड़ी इसकी शिकायत मेस के इंचार्ज और प्रबंधन से करते हैं. लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती है. फिर से वही खाना परोस दिया जाता है.
खिलाड़ियों की शिकायत से प्रबंधन को नहीं पड़ता फर्क
वहीं इस संबंध में खिलाड़ियों के कोच भी रजिस्टर में खराब खाने की शिकायत करते हैं, लेकिन इससे भी प्रबंधक को कोई फर्क नहीं पड़ता है. अलग-अलग एकेडमी के खिलाड़ी पिछले साल से खाने की शिकायत कर रहें हैं. जिसमें वो लिखते हैं कि रोटी समाप्त होने पर रोटी फिर से नहीं बनायी जाती है. रोज अंडा नहीं मिलता है. दाल अच्छी नहीं है. ऐसे ही कई शिकायत रजिस्टर में खिलाड़ी लिखते हैं. बेहतर खाना नहीं मिलने के कारण खिलाड़ियों के अभ्यास में समस्या आ रही है.
मेस में खाने से संबंधित शिकायतें मिली है. हम प्रयास कर रह हैं कि खिलाड़ियों को बेहतर खाना मिल सके. दो से तीन दिन में समस्या समाप्त हो जायेगी.
जीके राठौर, सीइओ, एलएमसी, जेएसएसपीएस
Also Read
झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के ये दिग्गज, जानें क्यों
Jharkhand Assembly Polls: प्री पोल ड्यूटी के लिए मिला 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल
रांची, खूंटी, तोरपा और तमाड़ में 13 को मतदान खिजरी और सिल्ली में 20 नवंबर को पड़ेंगे वोट
24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




