PHOTOS: रांची में एक शादी ऐसी, जेसीबी से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा

Updated at : 14 Jun 2023 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: रांची में एक शादी ऐसी, जेसीबी से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा

आज एक और जहां शादी ब्याह में दिखावे में साज-सज्जा में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. होने वाला दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने बारात में ऑडी, मर्सिडीज जैसी महंगी एवं लक्जरी कार लेकर जाना पसंद करते हैं, वहीं, टाटीसिलवे के रहने वाले कृष्णा महतो अलग अंदाज में अपनी होने वाली दुल्हन को लेने जेसीबी से पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

नामकुम, राजेश वर्मा. आज एक और जहां शादी ब्याह में दिखावे में साज-सज्जा में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. होने वाला दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने बारात में ऑडी, मर्सिडीज जैसी महंगी एवं लक्जरी कार लेकर जाना पसंद करते हैं, वहीं, टाटीसिलवे के आदर्श नगर SRS पार्क के समीप रहने वाले कृष्णा महतो अलग अंदाज में अपनी होने वाली दुल्हन को लेने जेसीबी से पहुंचे.

undefined

आदर्श नगर निवासी परेश महतो के बेटे कृष्णा महतो की शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से तय हुई.

undefined

बारात में कृष्णा महतो ने महंगी गाड़ी की बजाय जेसीबी मशीन को आकर्षक ढंग से सजवाया और दुल्हा दुल्हन के बैठने के लिए मोटे गद्दे लगाए गए.

undefined

धूमधाम से बारात निकली और जेसीबी पर सवार दूल्हा कृष्णा लगभग दस किलोमीटर की दुरी जेसीबी पर सवार होकर अपनी दुल्हन आरती को लेने अपने ससुराल पहुंचा.

undefined

ससुराल में इस अनूठे बारात को देखने भीड़ जुट गई. शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद कृष्णा ने आरती की विदाई कराकर जेसीबी पर ही अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा.

undefined

जेसीबी में बारात निकाले जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे देखने के लिए उत्सुक भी नजर आए.

undefined

शादी में शामिल लोग जेसीबी में सवार दुल्हे के साथ फोटो एवं सेल्फी सोशल मीडिया में लोड कर रहे हैं.

undefined

इससे संबंधित कई फोटो वायरल हो रही है जिसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola