Jharkhand News: रांची के सुखदेव नगर सब्जी मंडी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Oct 2024 9:24 AM
Jharkhand News: रांची के सुखदेव नगर के सब्जी मंडी में आग लग गयी. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग बुझाने का प्रयास जारी है.
Jharkhand News, रांची : राजधानी में बुधवार की सुबह बड़ी घटना घटी है. रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में आग लग गयी. जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गयी. फिलहाल, अग्नीशमन विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहा है. आग कैसे लगी इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.
सबसे पहले सब्जी बॉक्स और कैरेट में लगी आग
जानकारी के मुताबिक रांची के सुखदेव नगर स्थित सब्जी मंडी में उस वक्त आग लग गयी जब कुछ लोग सब्जी खरीदने के लिए मार्केट गये थे. जिससे कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल था. बताया जाता है कि आग सबसे पहले सब्जी बॉक्स और कैरेट में लगी और देखते ही देखते आग की लपटें पूरी तरह फैल गयी. आग इतनी भयानक थी कि कोई पानी नहीं डाल पा रहा था. थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्नीशमन विभाग को दी.
Also Read: Dhanbad News:कदाचार करते परीक्षार्थी को वीक्षक ने मारा थप्पड़, विरोध में हंगामा
सब्जी कारोबारियों को हुआ लाखों का नुकसान
आग लगने की सूचना पर अग्नीशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में लग गयी. सब्जी कारोबारियों की मानें तो उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं, कई लोगों ने अंदेशा जताया है कि नशेड़ियों की वजह से आग लगी है. क्योंकि शाम होते होते यहां नशेड़ियों का जमावड़ी लगा रहता है.
Also Read: झारखंड में अब कोई सरकारी घोषणा नहीं, 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 को रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










