Jharkhand News: रांची एयरपोर्ट से शुरू होगी इन 2 शहरों के लिए सीधी विमान सेवा, समय और किराया को लेकर ये है अपडेट

Updated:
विज्ञापन
indigo flight

indigo flight (File)

Jharkhand News: रांची एयरपोर्ट से गोवा और जयपुर के लिए जल्द विमान सेवा शुरू होगी. डीजीसीए ने इसकी अनुमति दे दी है. हालांकि अभी तक समय और किराये को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची : अगर आप भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गोवा और जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट के इंतजार में हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल डीजीसीए ने इन दो शहरों में सीधी विमान सेवा के लिए हरी झंडी दे दी है. जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर तक इन शहरों में सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी. यात्रियों का इस बाबत पहले ही सूचना दे दी जाएगी. अभी तक डेट और समय की अधिसूचना जारी नहीं की गयी है.

बेंगलुरू के लिए भी विमान सेवा होगी शुरू

इस संबंध में रांची एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने विंटर शेड्यूल के दौरान जयपुर और गोवा के लिए नयी विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है. फिलहाल समय सारिणी और अन्य जानकारियां लिखित नहीं दी गयी हैं. इसके साथ ही बेंगलुरू के लिए एक अन्य विमान भी 30 अक्तूबर से शुरू होगा. मालूम हो कि 30 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल पहले ही जारी किया गया है.

लंबे समय से हो रही थी मांग

बता दें कि इन शहरों में सीधी फ्लाइट चलाने की मांग लंबे समय से हो रही थी. इसका प्रस्ताव पहले ही भेज दिया गया था. लेकिन अब जाकर इसे डीजीसीए से अनुमति मिली है. समय सारणी जारी करने के बाद किराया भी तय सकर दिया जाएगा. 1 साल पहले भी रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गयी थी. लेकिन यात्रियों की कमी के कारण कुछ दिनों में इसे बंद करना पड़ा. अब फिर से जयपुर के साथ साथ गोवा के लिए डायरेक्ट विमान सेवा शुरू होने वाली है.

Also Read: Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola