झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नाबार्ड ने दी 770 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी, इन 2 जिलों को होगा फायदा

Updated:
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नाबार्ड ने दी 770 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी, इन 2 जिलों को होगा फायदा

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा से पहले नाबार्ड ने दो परियोजनाओं के निर्माण के लिए 770 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी दी है. जिससे खास तौर से गिरिडीह और पलामू जिले को फायदा होगा.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची : झारखंड विधानसभा से पहले सिंचाई की दो परियोजनाओं के निर्माण के लिए 770 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी दी गई है. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने शनिवार को यह जानकारी दी. ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इससे पलामू के 8 प्रखंडों में 11,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई हो सकेगी. वहीं, गिरिडीह के 10,158 हेक्टेयर भूमि खेती के लिए उपयुक्त हो सकेगी.

पलामू के आठ प्रखंडों में 11,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की हो सकेगी सिंचाई

झारखंड में नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक एस.के. जहागीरदार ने बताया, ‘‘नाबार्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत पलामू और गिरिडीह जिले में सिंचाई की दो परियोजनाओं के निर्माण के लिए 769.58 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी दी है.’’ उन्होंने बताया कि इस सिंचाई परियोजना के पूरा हो जाने के बाद पलामू के आठ प्रखंडों में पाइपलाइन के माध्यम से 11,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई हो सकेगी.

गिरिडीह के 10,158 हेक्टेयर भूमि खेती के लिए हो सकेगी उपयुक्त

गिरिडीह में यह सिंचाई परियोजना पीरटांड ब्लॉक के 197 गांवों में से 165 गांवों को कवर करेगी, जिससे 10,158 हेक्टेयर भूमि खेती के लिए उपयुक्त हो सकेगी. नाबार्ड के अनुसार, दोनों परियोजनाओं से इन जिलों में कृषि से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है.

Also Read: Jharkhand News: गुमला में आसमानी बिजली ने लील ली 2 बच्चों की जिंदगी, ऐसे हुआ हादसा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है झारखंड

नाबार्ड की ओर से यह वित्तीय सहायता ऐसे समय में दी गई है जब झारखंड इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटा है. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त होने वाला है, जिसमें कुल 81 सदस्य हैं. बैंक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, “इस वित्तीय सहायता को मंजूरी देने के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान आरआईडीएफ के तहत झारखंड को 1,017 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है. ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि की स्थापना के बाद से झारखंड को प्रदान की गई सहायता अब लगभग 24,300 करोड़ रुपये हो गई है.”

Also Read: Jharkhand Assembly Election: जल्द होने वाला है तारीखों का ऐलान, ऐसे चेक करें Voter List में अपना नाम

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola