Jharkhand Assembly Election: जल्द होने वाला है तारीखों का ऐलान, ऐसे चेक करें Voter List में अपना नाम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Oct 2024 12:28 PM

विज्ञापन

वोटर लिस्ट

Jharkhand Assembly Election : झारखंड का कोई भी स्थानीय नागरिक जो वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहता है तो उन्हें अब किसी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election, रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग एक हफ्ते में महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की घोषणा कर देगा. राज्य में चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोग को रिपोर्ट की जा चुकी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम भी तैयारियों का जायजा लेकर भी लौट चुकी है. अब ऐलान होना बाकी है. ऐसे सवाल आम लोगों के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं. अगर है तो कैसे चेक करेंगे. इन सभी बातों का आज हम जवाब देंगे.

वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए दफ्तर का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

झारखंड का कोई भी स्थानीय नागरिक जो वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहता है तो उन्हें अब किसी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अब वह घर बैठे ही देख सकता है कि उसका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं.

कैसे देखें अपना वोटर लिस्ट में नाम

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर झारखंड सीईओ पोर्टल खोलना होगा.

2. साइट खुलने के बाद आपको होम पेज पर चेक योर नेम इन ई रोल पीडीएफ का विकल्प दिखाई पड़ेगा उसे क्लिक करें

3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रोल टाइप, जिला और अन्य पूछी गयी जानकारियां भरनी होगी.

4. इसके बाद आपको नीचे दिये गये कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और ओके का बटन क्लिक करना होगा

5. फिर आपके मोबाइल या डेस्कटॉप पर एक पीडीएफ खुलेगा जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं.

कोई भी समस्या हो तो इन नंबरों पर करें कॉल

अगर आपको वोटर आईडी कार्ड या वोटर लिस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारियां लेनी हो तो आप सीधा झारखंड सीईओ वेबसाइट के हेल्पलाइन नंबर 18003311950 पर कॉल या ceo_jharkhand@eci.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं.

Also Read: Road Accident: विजयदशमी के दिन बोकारो में सड़क हादसे के कारण 1 की मौत, विरोध में सड़क जाम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola