झारखंड में अब खुदरा शराब की बिक्री के लिए होगी दुकानों की बंदोबस्ती, कब लागू हो रही है नयी उत्पाद नीति?

Updated at : 06 Mar 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
excise-policy

खुदरा शराब की बिक्री के लिए दुकानों की होगी बंदोबस्ती

Jharkhand New Excise Policy 2025: झारखंड में उत्पाद नीति का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो गया है. अब डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब की बिक्री नहीं होगी. एक मई से नयी उत्पाद नीति लागू हो सकती है. नयी नीति में खुदरा शराब की बिक्री के लिए दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी.

विज्ञापन

Jharkhand New Excise Policy 2025: रांची, सुनील कुमार झा-झारखंड में नयी उत्पाद नीति लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने उत्पाद नीति का ड्राफ्ट जारी कर लोगों से इस पर सुझाव और आपत्ति मांगी थी. इसके बाद उत्पाद विभाग ने झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली 2025 का ड्राफ्ट फाइनल कर दिया है. विभाग द्वारा तैयार फाइनल ड्राफ्ट में पूर्व में जारी नियमावली में कुछ बदलाव किये गये हैं. विभाग द्वारा पिछले माह जारी ड्राफ्ट के अनुसार, डिपार्टमेंटल स्टोर में भी शराब की बिक्री का प्रावधान था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुझाव और आपत्ति के बाद फिर से तैयार हुए ड्राफ्ट में उक्त प्रावधान को हटा दिया गया है. उत्पाद नीति के फाइनल ड्राफ्ट को विभागीय स्तर पर सहमति मिल गयी है.

जानिए पहले क्या था प्रावधान?


पहले के प्रावधान के मुताबिक राज्य में जो डिपार्टमेंटल स्टोर कम से कम 2000 वर्गफीट में हों, उनमें 10 फीसदी हिस्से में शराब बिक्री की अनुमति दी जा सकती थी. लेकिन नये ड्राफ्ट में इसे हटा दिया गया है.

एक मई से लागू हो सकती है नयी नीति


राज्य में वर्तमान में लागू उत्पाद नीति के तहत 31 मार्च तक ही शराब की बिक्री होनी है. ऐसे में तैयार हो रही नीति के लागू होने तक जेएसबीसीएल के स्तर से खुदरा शराब की बिक्री की जा सकती है. नयी नीति को लागू करने में अभी एक माह से अधिक का समय लग सकता है. ऐसे में इस बात की संभावना है कि नयी नीति एक मई से लागू हो. वर्तमान में खुदरा शराब की बिक्री प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा की जाती है, जबकि नयी नीति में खुदरा शराब की बिक्री के लिए दुकानों की बंदोबस्ती की जायेगी.

नीति को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी


विभाग द्वारा अब नियमावली की आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमावली अब वित्त विभाग, विधि विभाग व राजस्व पर्षद को भेजी जायेगी. इनकी सहमति के बाद नियमावली को कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद नियमावली लागू होगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:खुलेआम एडल्ट कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं X-Insta-YT जैसे घर–घर में घुसे मोबाइल ऐप, क्या हुआ कि इतना नीचे गिर गया स्तर?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola