झारखंड पुरुष व महिला हॉकी टीम कोलकाता गयी

Updated at : 13 Jul 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुरुष व महिला हॉकी टीम कोलकाता गयी

दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2024 के लिए शनिवार को हॉकी झारखंड की 40 सदस्यीय महिला व पुरुष टीम कोलकाता रवाना हुई. 14 से 21 जुलाई तक कोलकाता इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है.

विज्ञापन

रांची. दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2024 के लिए शनिवार को हॉकी झारखंड की 40 सदस्यीय महिला व पुरुष टीम कोलकाता रवाना हुई. 14 से 21 जुलाई तक कोलकाता इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है. झारखंड महिला टीम में मुक्ता इंदवार, सरोज कुमारी, सिसलिया सांडी पूर्ति, संगीता कुमारी, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, रीना कुमारी, सलोमी नाग, अनुप्रिया सोरेंग, पिंकी कुमारी, लियोनी हेम्ब्रम, रोशनी ऐंड, सुकर्मणी मुंडू, सुशीला. कुजूर, शांति कुमारी, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा और गंगी बरला शामिल हैं. टीम के कोच जॉनसन मुंडू और मैनेजर विश्वासी कंडुलना हैं. वहीं पुरुष टीम में प्रिंस साहू, नवीन इंदवार, अमन तिग्गा, अमित बा, फगुआ होरो, रोशन एक्का, . असीम एक्का, रोहित तिर्की, घूरन लोहरा, रोहित प्रधान, जोशेप डोडरे, ग्लेडशान भेंगरा , अभिषेक तिग्गा, जोलेन टोपनो, आशीष डुंगडुंग, सदीप डोड्राय, अमृत तिर्की और एडिसन मिंज शामिल हैं. टीम के कोच सुमित बाथम और मैनेजर जगदीप महाराणा शामिल हैं. टीम को झारखंड सरकार के खेल विभाग के सौजन्य से किट प्रदान किया गया. टीम के सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह सहित अन्य ने शुभकमानाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola