झारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से इडी ने की तीन घंटे पूछताछ, बयान दर्ज

Updated:
विज्ञापन

इडी कार्यालय जाते हुए

झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को पूछताछ की. उनसे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सवालों के जवाब लिए गए. एक दिन पहले उनके बेटे रोहित उरांव से भी हुई थी पूछताछ.

विज्ञापन

Jharkhand Liquor Scam: इडी के सामने मंगलवार को झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव पेश हुए. उनसे शराब घोटाला और उससे जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले को लेकर तीन घंटे तक सवाल किए गए. पूछताछ रांची स्थित इडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई. इस दौरान जांच अधिकारियों ने मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सवाल पूछे और उनके बयान दर्ज किए. रामेश्वर उरांव से उनके जवाब लिखित रूप में भी लिए गए. 

आपके शहर में

विज्ञापन

एक दिन पहले बेटे रोहित उरांव से हुई थी पूछताछ 

इडी ने आबकारी नीति, शराब कारोबार से जुड़े निर्णयों और कुछ वित्तीय पहलुओं को लेकर सवाल पूछे. रामेश्वर उरांव ने सवालों पर अपना पक्ष रखा और कई बिंदुओं पर जवाब देते हुए अपना काउंटर भी प्रस्तुत किया. इससे एक दिन पहले छह जुलाई को इडी ने उनके पुत्र रोहित उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया था. रोहित उरांव से बैंक खातों, आयकर रिटर्न, संपत्तियों और कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़े विषयों पर पूछताछ की गई थी. इडी इससे पहले जगन देसाई समेत शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है. झारखंड में नई आबकारी (एक्साइज) नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर एसीबी ने मामला दर्ज किया था. आरोप है कि नीति लागू करने की प्रक्रिया में कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और इससे राज्य को आर्थिक नुकसान हुआ. इडी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितताओं से अर्जित धन का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही.

रोहित उरांव व अन्य से दोबारा हो सकती है पूछताछ

जांच एजेंसी अब तक दर्ज बयानों, जब्त दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. सूत्र बताते हैं कि जांच के दौरान यदि किसी बिंदु पर और स्पष्टता की जरूरत महसूस होती है, तो रोहित उरांव अथवा अन्य संबंधित लोगों को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: वृद्धा पेंशन पर बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवा का येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें: हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola