Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाले की जांच तेज, ACB ने 15 अफसरों और कारोबारियों को भेजा नोटिस

ACB
Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है. एसीबी ने 15 लोगों को केस के बारे में पूछताछ करने के लिए नोटिस जारी किया है. नोटिस सभी के कंपनी के पते पर भेजा गया है. अगले सप्ताह सभी को एसीबी कार्यालय आना होगा.
Jharkhand Liquor Scam: झारखंड में 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले मामले में एसीबी का एक्शन लगातार जारी है. एसीबी ने अपने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब इस केस में कई लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. इनमें उत्पाद सचिव मनोज कुमार, तत्कालीन आयुक्त व वर्तमान में सेवानिवृत्त अमित प्रकाश सहित 15 शामिल हैं. सभी को अलग-अलग तारीख पर अगले सप्ताह पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया गया है.
कंपनी के पते पर भेजा गया नोटिस
सूत्रों के अनुसार, एसीबी ने गुड़गांव स्थित एटुजेड इंफ्रा सर्विस के एमडी अमित इंद्रसेन मित्तल, दीपाली मित्तल, मनोज तिवारी, अरुण गौढ़, ऋतु गोयल, परमात्मा सिंह राठौर और चेयरपर्सन प्रतिमा खन्ना को नोटिस जारी किया है. इसके अलावा नोटिस प्राप्त करने वालों में मेसर्स इगल हंटर सॉल्यूशन के डायरेक्टर दक्ष लोहिया, सरोज लोहिया, महाराजा सिंह, ब्रिज हरि संधु और मेसर्स प्राइम वन वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजीव जैन और राजीव द्विवेदी के नाम भी शामिल हैं. सभी को उनके कंपनी के पते पर नोटिस भेजा गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्या है मामला
मालूम हो कि शराब घोटाले के प्रारंभिक जांच में एसीबी को यह पता चला था कि शराब व्यवसाय से जुड़ी दो मैनपावर सप्लाई कंपनियों मार्शन और विजन ने फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर काम लिया था. इसके बाद इन कंपनियों ने मिलकर सरकार को 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया. इस मामले में जांच के दौरान तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को जिम्मेदार पाया गया था. फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
Champai Soren: अब संथाली भाषा को मिलेगी डिजिटल पहचान, चंपाई सोरेन ने किया ASECA वेबसाइट का उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










