Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में और गिरेगा पारा, कांपेंगे लोग, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jan 2026 7:24 AM

विज्ञापन

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम (Photo: PTI)

Jharkhand Ka Mausam: शीतलहर का कहर झारखंड में जारी है. 24 घंटे में चार डिग्री से ज्यादा पारा गिरा है. आठ तक राज्यभर के स्कूल बंद किए गए हैं. दो दिन और तीन डिग्री तक पारा गिरेगा. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: उत्तर भारत में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही ठंडी हवा से पूरा झारखंड शीतलहरी की चपेट में आ गया है. सुबह में घना कोहरा छाये रहने और कनकनी से जनजीवन फिलहाल अस्त-व्यस्त है. इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है. आठ तक राज्यभर के स्कूल बंद किए गए हैं. रांची में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री, मेदिनीनगर में 5.4 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मेदिनीनगर का 6.3, बोकारो का 8.5, लोहरदगा का 4.1 और कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

सुबह-शाम में बढ़ेगी कनकनी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आयेगी. वहीं इसके तीसरे दिन से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह में घना कोहरा के साथ कनकनी बढ़ेगी. शाम में कुहासा के साथ-साथ कनकनी और ठंडी हवा चलने से परेशानी हो सकती है. लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गयी है. खास कर मॉर्निंग वाकर, वृद्धों और बच्चों को इस ठंड से बचने के उपाय करने की बात कही गयी है.

सोमवार को रांची में विजिविलिटी 300 मीटर रही

घने कोहरे के कारण सोमवार को रांची व मेदिनीनगर में विजिबिलिटी 300 मीटर रही. जमशेदपुर में 700 मीटर और देवघर में 650 मीटर विजिबिलिटी रही. विजिबिलिटी कम रहने से रांची और देवघर में हवाई यात्रा प्रभावित रही.

अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों की अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आयी है. रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 2.9 डिग्री व पिछले 24 घंटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है. इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.0 डिग्री व 24 घंटे में 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है. मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री है, जो सामान्य से 2.5 व 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 10 जनवरी तक का आया मौसम अपडेट

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर- न्यूनतम तापमान (°C)

खूंटी- 6.5
लातेहार- 5.6
हजारीबाग- 7.1
कोडरमा- 8.5
गुमला- 4.1
पाकुड़- 10.9
सरायकेला- 10.4
देवघर- 10.9
साहिबगंज- 9.0
गिरिडीह- 7.0
चतरा- 8.0
गढ़वा- 7.0
जामताड़ा- 8.0
गोड्डा- 9.0
धनबाद- 8.0
जमशेदपुर- 11.0
चाईबासा- 11.6

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola