झामुमो के बागी नेताओं पर कार्रवाई शुरू, पूर्व विधायक बसंत लौंगा पार्टी से निष्कासित

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

बसंत लौंगा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है. जिसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेश पर ये कार्रवाई हुई.

विज्ञापन

रांची : बागी होकर चुनाव लड़ रहे झामुमो के नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बंसत लौंगा को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पूर्व विधायक बसंत बागी होकर खूंटी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

इस बाबत श्री लौंगा को जो पत्र भेजा गया है, उसमें लिखा है कि बसंत लौंगा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेश पर उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है. हालांकि चमरा लिंडा के खिलाफ अभी कार्रवाई नहीं की गयी है. लोहरदगा सीट से झामुमो के विधायक चमरा लिंडा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

कौन हैं बसंत लौंगा

बता दें कि बसंत लौंगा 1995 से लेकर 2000 तक कोलेबिरा से झामुमो के विधायक रह चुके हैं. फिलहाल उन्होंने खूंटी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. जबकि इस सीट से इंडिया गठबंधन ने कालीचरण मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाया है. बसंत 2002 से लेकर साल 2014 तक सिमडेगा झामुमो जिला समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Also Read: खूंटी लोकसभा सीट से 9 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, जानें क्या है वजह

झामुमो विधायक चमरा लिंडा भी हुए बागी

लोहरदगा सीट कांग्रेस के खाते में जाने के बाद विशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान पर हैं. उन्हें हाल में ही बल्लेबाज चुनाव चिंन्ह मिला है. जबकि उस सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से सुखदेव भगत उम्मीदवार हैं. चमरा लिंडा की बात करें तो वह विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार के विधायक हैं. इसके अलावा वह 2 बार 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola