ePaper

झारखंड सरकार ने किया सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला, कौन से पदाधिकारी कहां गये, पढ़ें पूरी खबर

Updated at : 16 Jun 2021 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने किया सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला, कौन से पदाधिकारी कहां गये, पढ़ें पूरी खबर

रांची के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग का तबादला एसपी एसटीएफ के पद पर दिया गया है. सरायकेला एसपी मो अर्शी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. जबकि रेल एसपी (जमशेदपुर) आनंद प्रकाश को सरायकेला का एसपी बनाया गया है. पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रही आइपीएस निधि द्विवेदी को जैप आठ का कमांडेंट (पलामू) बनाया गया है.

विज्ञापन

IPS Transferred In Jharkhand रांची : राज्य सरकार ने मंगलवार को सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसके अलावा तीन आइपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. स्पेशल ब्रांच के एसपी धनंजय कुमार सिंह को देवघर का नया एसपी बनाया गया है, वहीं देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है.

रांची के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग का तबादला एसपी एसटीएफ के पद पर दिया गया है. सरायकेला एसपी मो अर्शी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. जबकि रेल एसपी (जमशेदपुर) आनंद प्रकाश को सरायकेला का एसपी बनाया गया है. पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रही आइपीएस निधि द्विवेदी को जैप आठ का कमांडेंट (पलामू) बनाया गया है.

एटीएस एसपी अंजनी अंजन को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है. इधर जैप-10 की कमांडेंट संध्या रानी मेहता, एसपी सीटीसी मुसाबनी अमन कुमार और एसपी जेएपीटीसी पदमा कौशल किशोर को अपने कार्यों के अतिरिक्त एसीबी में एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola