ePaper

झारखंड : I.N.D.I.A. में लोहरदगा, चतरा, पलामू को लेकर कहां फंसा है पेच, झामुमो, कांग्रेस और राजद में चल रही वार्ता

Updated at : 09 Apr 2024 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
lok sabha election jharkhand

झारखंड की इन लोकसभा सीटों से जीते सबसे ज्यादा लोग केंद्र में बने मंत्री.

झारखंड में I.N.D.I.A. में लोहरदगा, चतरा, पलामू सीट को लेकर पेच फंस गया है. झामुमो, कांग्रेस और राजद में वार्ता का दौर जारी है, लेकिन पेच सुलझने का नाम नहीं ले रहा.

विज्ञापन

झारखंड में ‘इंडिया गठबंधन’ (I.N.D.I.A.) ने अब तक 14 में से केवल 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. कांग्रेस ने लोहरदगा, खूंटी व हजारीबाग में, जबकि झामुमो ने दुमका व गिरिडीह में प्रत्याशी घोषित किये हैं.

कोडरमा सीट पर भाकपा माले ने कर दी है उम्मीदवार की घोषणा

वहीं, भाकपा माले ने कोडरमा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की है. शेष सीटों के लिए मंथन जारी है. कुछ सीटों पर पेच फंसा हुआ है. इसे लेकर रविवार को कल्पना सोरेन के साथ कांग्रेस, राजद व झामुमो के नेताओं की बैठक भी हुई है, लेकिन मामला नहीं सुलझा.

लोहरदगा सीट से चुनाव लड़ने पर अड़े झामुमो के नेता चमरा लिंडा

लोहरदगा को लेकर पेच होने के कारण झामुमो की ओर से सीटों की घोषणा में देरी हो रही है. लोहरदगा में कांग्रेस ने सुखदेव भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है. दूसरी ओर झामुमो के विधायक चमरा लिंडा वहां से चुनाव लड़ने के लिए अड़े हुए हैं.

लोहरदगा की 5 में से 3 सीट पर झामुमो का है कब्जा

झामुमो का कहना है कि लोहरदगा की कुल पांच विधानसभा सीटों में तीन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का कब्जा है. इस नाते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर झामुमो का दावा बनता है. पर सीट शेयरिंग में कांग्रेस ने इसे अपनी परंपरागत सीट बताकर अपने खाते में ले लिया है और प्रत्याशी की घोषणा कर दी.

Also Read : Lok Sabha Chunav: झारखंड में I.N.D.I.A. गठबंधन की कैसी है तस्वीर

चमरा लिंडा को मनाने में जुटे झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा

उधर, चमरा लिंडा को मनाने के लिए राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा को लगाया गया. पर खबर है कि वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ने को लेकर अड़े हुए हैं. उधर, कांग्रेस ने अपने कोटे की पलामू सीट राजद को दे दी है. राजद ने वहां से ममता भुइयां को सिंबल भी दे दिया है. पर राजद चतरा सीट भी मांग रहा है.

चतरा के लिए उम्मीदवार की तलाश में जुटी है झारखंड कांग्रेस

प्रदेश राजद के कई नेता पटना जाकर लालू व तेजस्वी तक बात पहुंचा चुके हैं. चतरा से राजद के विधायक व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पिछले दो वर्ष से तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब वह शांत हो गये हैं. वहीं, कांग्रेस चतरा से उम्मीदवार की तलाश कर रहा है.

Also Read : झारखंड कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर सस्पेंस बरकरार, 11 से 12 अप्रैल को प्रत्याशियों की घोषणा संभव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola