नेत्रहीन आदिवासी दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह के गर्भपात पर झारखंड हाईकोर्ट ने कही ये बात

Jharkhand News: राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया रांची में सरकार का अपना कोई शेल्टर होम नहीं है. पीड़िता को रामगढ़ में महिला आश्रय गृह में रहने की व्यवस्था की जायेगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शैलेश पोद्दार ने इसका विरोध किया.
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने नेत्रहीन आदिवासी दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह के गर्भ गिराने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान अदालत ने रिम्स के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को देखा. रिपोर्ट देखने के बाद अदालत ने कहा कि 28 सप्ताह के बाद अब गर्भपात कराना सुरक्षित नहीं है. मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट इसकी अनुमति नहीं देता है.
14 सितंबर को फिर होगी सुनवाई
वैसी स्थिति में अदालत ने प्रार्थी, रिम्स व सरकार के अधिवक्ता को निर्देश दिया कि आपस में मिल बैठकर विचार करें तथा हमें भी अवगत करायें कि इस मामले में अब क्या किया जा सकता है. अदालत ने सरकार से पूछा कि जो बच्चा जन्म लेगा, उसकी जिम्मेवार काैन लेगा. मामले की अगली सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 14 सितंबर की तिथि निर्धारित की.
Also Read: झारखंड हाईकोर्ट में JSSC नियमावली मामले पर सुनवाई हुई पूरी, जानें सरकार ने क्या दी दलील
कोर्ट में पेश हुई मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट
इससे पूर्व, अदालत के आदेश पर रिम्स निदेशक द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट सीलबंद प्रस्तुत की गयी. रिपोर्ट में कहा गया कि युवती 28 सप्ताह की गर्भवती है. इस स्थिति में अब गर्भपात कराना सेफ नहीं है. पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गर्भ में बच्चा स्वस्थ है और उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है.
रांची में झारखंड सरकार का अपना शेल्टर होम नहीं
राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया रांची में सरकार का अपना कोई शेल्टर होम नहीं है. पीड़िता को रामगढ़ में महिला आश्रय गृह में रहने की व्यवस्था की जायेगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शैलेश पोद्दार ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि रांची में सरकार का अपना कोई शेल्टर होम नहीं है.
प्रार्थी ने दायर की है क्रिमिनल रिट
उन्होंने कहा कि पीड़िता नेत्रहीन है. रामगढ़ के आश्रय गृह में नेत्रहीन को अलग से रखने की कोई विशेष व्यवस्था भी नहीं है. जब पीड़िता खुद की देखभाल नहीं कर सकती है, तो बच्चे की देखभाल कैैसे होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी ने गर्भपात कराने को लेकर क्रिमिनल रिट दायर की है. जब वह नाबालिग थी और घर में अकेली थी, तब पहली बार वर्ष 2018 में उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी.
दूसरी बार हुआ है आदिवासी महिला का दुष्कर्म
इससे संबंधित पोक्सो एक्ट के तहत निचली अदालत में मामला भी चल रहा है. पीड़िता के साथ कुछ माह पूर्व दुष्कर्म की दूसरी बार घटना हुई है. पीड़िता का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है. उसके पिता रिक्शा चालक है. उसकी मां का पहले ही निधन हो गया है. बीमार पड़ने पर इलाज के लिए भी इस परिवार के पास पैसे नहीं है.
रिपोर्ट – राणा प्रताप, रांची
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




