झारखंड में दंडित किये जाने पर लोक सेवक राज्यपाल से कर सकेंगे अपील, जारी हुई अधिसूचना

Updated at : 22 Feb 2022 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में दंडित किये जाने पर लोक सेवक राज्यपाल से कर सकेंगे अपील, जारी हुई अधिसूचना

झारखंड सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील (संशोधन) नियमावली-2022 लागू हो गया है जिसके बाद लोक सेवक राज्यपाल के सामने अपील कर सकेंगे. इस नियमावली में यह भी है कि किसी सेवक पर कदाचार आरोप लगता है तो स्वयं भी इसकी जांच करा सकता है

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील (संशोधन) नियमावली-2022 को लागू कर दिया गया है. 2016 की नियमावली में बदलाव किया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. नयी नियमावली के तहत सिविल पद के सेवक सरकारी आदेश के खिलाफ राज्यपाल के समक्ष अपील कर सकेंगे.

समूह ख, ग और घ के पदधारी अपने नियुक्ति प्राधिकार से ठीक ऊपर के प्राधिकार के समक्ष अपील कर सकेंगे. नियुक्ति प्राधिकार निदेशक या विभागाध्यक्ष हो तो सचिव के पास अपील कर सकेंगे. नियुक्ति प्राधिकार सचिव हो, तो विभागीय मंत्री के पास अपील करने का प्रावधान तय है.

मुख्यमंत्री के स्तर से दंड दिया गया हो, तो मंत्रिपरिषद के समक्ष अपील की जा सकेगी. वहीं कैबिनेट ने दंड दिया हो, तो वहां पुन: मंत्रिपरिषद के समक्ष अपील की जा सकेगी. 2016 की नियमावली में सरकार के आदेश के विरुद्ध अपील करने का प्रावधान नहीं किया गया था. सिर्फ ज्ञापन के रूप में पुनर्विचार अर्जी दाखिल करने का प्रावधान था.

स्वयं जांच करा सकता है प्राधिकार

अब यह प्रावधान किया गया है कि किसी सरकारी सेवक पर कदाचार का आरोप लगता है, तो प्राधिकार स्वयं जांच करा सकता है. इसके अलावा नयी नियमावली में सेवानिवृत सरकारी पदाधिकारी से भी जांच कराने का प्रावधान किया गया है. नयी नियमावली के तहत किसी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी को दंड होता है, तो उस अवधि तक प्रोमोशन पर विचार नहीं किया जायेगा.

सरकारी सेवक, जिनकी सेवा समाप्त कर दी गयी हो, वे संबंधित प्राधिकार के समक्ष अपील कर सकेंगे. वहीं नयी नियमावली में कर्मियों व पदाधिकारियों को असंचयात्मक व संचायात्मक प्रभाव से दी जानेवाली दंड को भी नये सिरे से परिभाषित किया गया है. असंचायात्मक प्रभाव से वेतन वृद्धि पर रोक आदेश निर्गत होने की तिथि से प्रभावी होगा. आदेश निर्गत होने की तिथि के बाद देय वेतन वृद्धि रोक दी जायेगी. इसी तरह संचयात्मक प्रभाव से वेतन वृद्धि पर रोक भी आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा. इसे लेकर प्रावधान में कुछ तब्दीली की गयी है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola