ePaper

झारखंड को SEVERE HEAT WAVE से राहत, लेकिन भीषण गर्मी अभी जारी रहेगी, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Updated at : 29 Apr 2024 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
हीट वेव

हीट वेव

झारखंड को SEVERE HEAT WAVE से राहत मिली है, लेकिन भीषण गर्मी यानी HEAT WAVE का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

झारखंड को भीषण गर्मी (Severe Heat Wave) से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन गर्मी और लू से अभी राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने यह अपडेट दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि 2 मई तक झारखंड के मौसम की बात करें, तो कई जिलों में हीट वेव (HEAT WAVE) का असर देखा जाएगा.

HEAT WAVE का दौर झारखंड में अभी जारी रहेगा

उन्होंने बताया है कि अभी कई जिलों में भीषण उष्ण लहर यानी Severe Heat Wave की स्थिति थी, लेकिन अब उससे थोड़ी राहत है. हालांकि, HEAT WAVE का दौर अभी जारी रहेगा. उन्होंने बतााय कि 29 अप्रैल को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कुछ जगहों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है.

Also Read : Severe Heat Wave Alert: झारखंड में कब तक चलेगी भीषण हीट वेव? आईएमडी ने दिया ये अलर्ट

30 अप्रैल और 1 मई को इन जिलों में चलेगी लू

इसके बाद 30 अप्रैल और 1 मई यानी मंगलवार और बुधवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं HEAT WAVE यानी लू की स्थिति की संभावना है.

कोल्हान प्रमंडल के कई जिलों में उष्ण लहर की संभावना

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2 मई को भी कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है. कहा कि कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर चलेगी. उन्होंने बताया कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क बना रहेगा. झारखंड में अगले 4 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

रांची में सुबह चली ठंडी हवाएं, लेकिन गर्मी से नहीं मिली राहत

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि राजधानी रांची में सुबह कुछ देर के लिए ठंडी हवा चली, लेकिन दिन भर आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क बना रहेगा. झारखंड में अगले 5 दिन के मौसम के बारे में उन्होंने बताया कि 3 मई तक आसमान साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि 5 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी संताल परगना में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

गोड्डा और पाकुड़ में चली हीट वेव, गोड्डा का तापमान 44.3 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 3.4 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में हुई. गोड्डा एवं पाकुड़ जिले में कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का तापमान 44.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

Also Read :

HEAT WAVE: रांची समेत झारखंड के 14 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में कहां चल रही लू? कब तक झेलना होगा HEAT WAVE? पढ़ें IMD का अलर्ट

Weather Today: रांची में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने प्रचंड गर्मी से दी राहत

Weather Today: पछुआ हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई तपिश, तापमान 45 डिग्री पहुंचा, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola