25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Jharkhand Weather: झारखंड में कहां चल रही लू? कब तक झेलना होगा HEAT WAVE? पढ़ें IMD का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में लू चल रही है. कम से कम 16 जिलों के लोगों को आने वाले दिनों में HEAT WAVE का प्रकोप झेलना होगा. IMD ने अलर्ट किया है.

Jharkhand Weather: झारखंड में लोगों को लगातार गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर लू चल रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि 30 अप्रैल तक झारखंड के अधिकतर जिलों में HEAT WAVE का प्रकोप रहेगा. सरायकेला-खरसावां का उच्चतम तापमान 44.8 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है.

HEAT WAVE: सरायकेला-खरसावां का तापमान 45 डिग्री के करीब

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर चली. यहां का उच्चतम तापमान 44.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा. झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेंटीग्रेड गिरिडीह जिले में रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान साहिबगंज, बोकारो और जामताड़ा में क्रमश: 30 किलोमीटर प्रति घंटा, 24 किलोमीटर प्रति घंटा और 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

27, 28 अप्रैल को आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिक ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि उत्तरी बांग्लादेश से उत्तरी ओडिशा तक एक साइक्लोन बना हुआ है, जो पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है. झारखंड में पछुआ हवाएं चल रहीं हैं, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है. उन्होंने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन झारखंड का मौसम शुष्क ही रहेगा. 29 और 30 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा. कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं. इसलिए गर्मी से अभी राहत मिलेगी, इसकी कोई संभावना नहीं दिख रही है.

Also Read : HEAT WAVE Alert: झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट, 44 डिग्री के पार हुआ तापमान, जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

Also Read : Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

26 अप्रैल को 10 जिलों में HEAT WAVE की स्थिति

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने यह भी बताया कि झारखंड के किन जिलों में HEAT WAVE का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को 10 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज) में कहीं-कहीं उष्ण लहर चल सकती है.

27 अप्रैल को इन 11 जिलों में चलेगी लू

इसी प्रकार 27 अप्रैल को 11 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज) में उष्ण लहर की स्थिति देखी जाएगी. 28 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के 3 जिलों सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के रामगढ़, बोकारो एवं धनबाद, दक्षिणी छटानागपुर प्रमंडल के रांची एवं खूंटी तथा संताल परगना प्रमंडल के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं HEAT WAVE की स्थिति देखी जा सकती है.

इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • बोकारो
  • धनबाद
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज

Also Read : Jharkhand Weather Forecast : रांची का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, दक्षिणी हिस्सों में कल बदलेगा मौसम

29, 30 अप्रैल को झारखंड के 16 जिलों में HEAT WAVE

29 और 30 अप्रैल को झारखंड के मौसम की बात करें, तो पलामू राज्य के 16 जिलों में लू चलेगी. पलामू प्रमंडल के पलामू एवं गढ़वा, कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के रामगढ़, बोकारो एवं धनबाद, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची एवं खूंटी के अलावा संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं HEAT WAVE से लोगों को जूझना होगा.

इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप

  • पलामू
  • गढ़वा
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • धनबाद
  • रांची
  • खूंटी
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज

राजधानी में इस दिन छाएंगे आंशिक बादल, तापमान होगा 40 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची का तापमान भी 40 डिग्री को जल्दी ही पार कर जाएगा. 27 अप्रैल को रांची का उच्चतम तापमान 39 डिग्री रहेगा, जबकि 28 अप्रैल को आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है. 29 और 30 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 एवं 26 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

Also Read: Summer Tips: गर्मियों में इस तरह पाएं फटे होंठ से छुटकारा, जानें क्या है आसान तरीका

Also read :Skin Tips: स्किन एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में ऐसे रखें अपनी स्किन का ध्यान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें