ePaper

HEAT WAVE Alert: झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट, 44 डिग्री के पार हुआ तापमान, जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

Updated at : 25 Apr 2024 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
HEAT WAVE Alert: झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट, 44 डिग्री के पार हुआ तापमान, जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

HEAT WAVE Alert: झारखंड में हीट वेव का अलर्ट जारी हो गया है. अगले 5 दिन तक अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना होगा. जानें 5 दिन कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

HEAT WAVE Alert: झारखंड में हीट वेव (HEAT WAVE) का अलर्ट जारी हो गया है. अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच चुका है. अगले 3 दिन में इसके 2-3 डिग्री और बढ़ने का अनुमान है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यानी झारखंड में अभी गर्मी और कई दिनों तक सताने वाली है.

HEAT WAVE: 5 दिन तक झारखंड का कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि झारखंड के 5 दिन के मौसम की बात करें, तो कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर और संताल परगना प्रमंडल के करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में उष्ण लहर (HEAT WAVE) का लोगों को सामना करना पड़ेगा.

26 अप्रैल को इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 25 और 26 अप्रैल को कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में उष्ण लहर रहेगी. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो एवं धनबाद जिलों के साथ-साथ संताल परगना के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी.

27 अप्रैल को झारखंड में कहां-कहां रहेगी HEAT WAVE की स्थिति?

झारखंड के मौसम की बात करें, तो 27 अप्रैल को कोल्हान के 3 जिलों, उत्तरी छोटानागपुर के 2 जिलों और संताल परगना के सभी 6 जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. जिन जिलों में उष्ण लहर की स्थित होगी, उसकी पूरी सूची इस प्रकार है-

  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • बोकारो
  • धनबाद
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज

28 अप्रैल को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 28 अप्रैल को भी झारखंड के लोगों को हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी. अगर आप जानना चाहते हैं कि झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, तो आपको बता दें कि 28 अप्रैल को राज्य के 24 में से कम से कम 14 जिलों में HEAT WAVE की स्थिति रहेगी. जिन जिलों में HEAT WAVE की स्थिति रहेगी, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • धनबाद
  • रांची
  • खूंटी
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज

29 अप्रैल को इन 16 जिलों में रहेगी HEAT WAVE की स्थिति

झारखंड में 29 अप्रैल को कम से कम 16 जिलों में HEAT WAVE का सामना लोगों को करना पड़ेगा. ये जिले पलामू प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल के हैं. इन जिलों की लिस्ट इस प्रकार है-

  • पलामू
  • गढ़वा
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • धनबाद
  • रांची
  • खूंटी
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, 25 अप्रैल से फिर Heat Wave, येलो अलर्ट जारी

Also Read : गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, 28 को राजधानी में हीट वेव की चेतावनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola