Weather Today: पछुआ हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई तपिश, तापमान 45 डिग्री पहुंचा, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में HEAT WAVE से कब मिलेगी राहत?

HEAT WAVE: पछुआ हवाओं से झारखंड में हीट वेव का प्रकोप बढ़ गया. 22 अप्रैल तक इससे राहत नहीं मिलेगी. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कब HEAT WAVE से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

झारखंड में पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने तपिश बढ़ा दी है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. मौसम विभाग ने कई दिन तक उष्ण लहर (HEAT WAVE) का अलर्ट जारी कर रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

HEAT WAVE की स्थिति रहेगी झारखंड के कई जिलों में

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अप्रैल तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में कुछ जगहों पर HEAT WAVE की स्थिति बनी रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड के कोल्हान प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, पलामू प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल के कई जिलों में हीट वेव से लोगों को जूझना पड़ेगा.

पलामू 3 और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 3 जिलों में हीट वेव

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू प्रमंडल के 3 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में कुछ जगहों पर लोगों को भीषण गर्मी झेलनी होगी. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 3 जिलों बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में कहीं-कहीं हीट वेव का प्रोकप लोगों को झेलना होगा.

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची को झेलनी होगी भीषण गर्मी

अगर बात दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मौसम की करें, तो इस प्रमंडल में झारखंड की राजधानी रांची में भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना होगा. पलामू प्रमंडल के गढ़वा और पलामू में ऐसी स्थिति रहेगी, जबकि संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 और 21 अप्रैल को उपरोक्त जिलों में गर्मी की तपिश कुछ ज्यादा ही रहेगी.

22 अप्रैल को भी HEAT WAVE से नहीं मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को भी लोगों को तपती-चुभती गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. सोमवार को संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कुछ जगहों पर HEAT WAVE का सामना लोगों को करना होगा. इसके बाद 23 अप्रैल को इस चुभती गर्मी से दक्षिणी झारखंड के कुछ भागों में लोगों को फौरी राहत मिल सकती है, क्योंकि उस दिन बारिश होने के आसार हैं.

बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचा

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया. जमशेदपुर में शनिवार (20 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया. दिन में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान की बात करें, तो जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. इश दौरान बहरागोड़ा, बोकारो और सरायकेला में HEAT WAVE की स्थिति देखी गई.

झारखंड को कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत?

झारखंड के कई जिले पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं. HEAT WAVE ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सबकी जुबान पर एक ही सवाल है, आखिर कब इस HEAT WAVE से राहत मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो झारखंड के दक्षिणी हिस्से में 23 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन, इसके बाद फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना होगा.

Also Read : झारखंड में 3 दिन तक HEAT WAVE का येलो अलर्ट, जानें किन जिलों में होगा सबसे ज्यादा असर

Also Read : Weather Today: झारखंड में रात को भी सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola