Jharkhand Exit Poll 2024: सी वोटर के एग्जिट पोल में भी झारखंड में एनडीए की सरकार

Jharkhand Exit Poll 2024
Jharkhand Exit Poll 2024: सी वोटर के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 34 विधानसभा सीटें मिल सकती हैं. इंडिया गठबंधन को 26 सीटें मिलने का अनुमान है और 20 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर है.
Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड के 24 जिलों में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. मतदान खत्म होने के बाद सबकी नजर एग्जिट पोल पर है. झारखंड में एनडीए या महागठबंधन में किसकी सरकार बनेगी? अधिकतर एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. सी वोटर के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 34 विधानसभा सीटें मिल सकती हैं. इंडिया गठबंधन को 26 सीटें मिलने का अनुमान है और 20 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर है.
झारखंड में एनडीए को 34-54 विधानसभा सीटें-सी वोटर
सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि झारखंड में एनडीए को 34-54 विधानसभा सीटें मिल सकती हैं. इंडिया गठबंधन को 26-46 सीटें मिल सकती हैं. 20 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर है.
संताल परगना में इंडिया गठबंधन को 10 सीटें-सी वोटर
सी वोटर के अनुसार झारखंड के संताल परगना में एनडीए को छह सीटें मिल सकती हैं. इंडिया गठबंधन को 10 सीटें मिलने का अनुमान है. दो सीटों पर यहां कांटे की टक्कर है.
पलामू में एनडीए को सात सीटें-सी वोटर
सी वोटर द्वारा जारी झारखंड एग्जिट पोल में पलामू में एनडीए को सात सीटें मिल सकती हैं. इंडिया गठबंधन को दो सीटें मिलने का अनुमान है. दो विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर है.
Also Read: Jharkhand Exit Poll 2024: चाणक्य एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए की सरकार, NDA को 45-50 सीटें
Also Read: Jharkhand Exit Poll: झारखंड में किसकी बन रही सरकार, एग्जिट पोल कर रहा कन्फ्यूज
Also Read: Jharkhand Exit Polls 2024: झारखंड में NDA की सरकार, Matrize एग्जिट पोल में ‘इंडिया’ को बड़ा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




