Jharkhand Exit Poll 2024: चाणक्य एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए की सरकार, NDA को 45-50 सीटें

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Exit Poll 2024

Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड में दो चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी नजर एग्जिट पोल पर टिकी है. हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर झारखंड में किसकी सरकार बनेगी?

विज्ञापन

Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड की 81 सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया. पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले) और एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, आजसू और लोजपा (आर) आमने-सामने हैं. सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं. हर कोई जानना चाह रहा है कि झारखंड में किसकी सरकार बनेगी? चाणक्य एग्जिट पोल और Peoples Pulse के अनुसार झारखंड में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में एनडीए की सरकार-चाणक्य एग्जिट पोल

चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं, वहीं महागठबंधन को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए 41 विधानसभा सीटों की जरूरत है.

झारखंड में एनडीए को 44-53 सीटें-Peoples Pulse

Peoples Pulse की मानें तो झारखंड में एनडीए को 44-53 सीटें मिलने का अनुमान है. महागठबंधन को 25-37 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती हैं.

आज शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान

झारखंड के दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ. 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार है-
गिरिडीह-65.89
गोड्डा-67.24
जामताड़ा-76.16
दुमका-71.74
देवघर-72.46
धनबाद-63.39
पाकुड़-75.88
बोकारो-60.97
रांची-72.01
रामगढ़-71.98
साहिबगंज-65.63
हजारीबाग-64.41

आज इन 38 सीटों पर मतदान संपन्न

दूसरे चरण में आज राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी में मतदान संपन्न हुआ.

Also Read: Jharkhand Exit Poll: एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार, NDA को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola